नई होंडा सिटी लॉन्च भारत में ग्लोबल स्पोर्टी हाईब्रिड एसयूवी,ऑल-न्यू ZR-V e:HEV पेश

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एच.सी.आई.एल) ने भारत में अपनी नई होंडा सिटी लॉन्च की। साथ ही, अपनी ग्लोबल हाईब्रिड एसयूवी, ऑल-न्यू ZR-V e:HEV भी पेश की। होंडा के स्पोर्टी डिज़ाईन और इंजीनियरिंग एक्सिलेंस की ये दो मॉडल ‘दो स्पोर्टी आईकॉन’ के साथ आते हैं, जो उन ग्राहकों के लिए बनाए गए हैं, जो प्रीमियम स्टाईलिंग, स्पोर्टी डायनामिक परफॉर्मेंस, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और रिफाईंड ड्राईविंग अनुभव चाहते हैं।

होंडा ने भारत में होंडा ZR-V भी पेश की यह एक प्रीमियम हाईब्रिड एसयूवी है, जिसे पूरे विश्व में बहुत पसंद किया गया है। नई होंडा सिटी बेहतर स्पोर्टी स्टाईलिंग, आधुनिक सॉफिस्टिकेशन, नए फीचर्स के साथ शानदार इंटीरियर और होंडा की सिग्नेचर व ड्राईविंग डायनामिक्स के साथ आ रही है। यह मॉडल पेट्रोल और e:HEV स्ट्राँग हाईब्रिड वैरिएंट में उपलब्ध होगा तथा ग्राहकों को रिफाईंड पेट्रोल परफॉर्मेंस और एडवांस्ड इलेक्ट्रिफाईड मोबिलिटी के विकल्प प्रदान करेगा।

ऑल-न्यू होंडा ZR-V भारत के लिए कंपनी की नई फ्लैगशिप एसयूवी है। इसकी आकर्षक और सॉफिस्टिकेटेड एसयूवी स्टाईलिंग परफॉर्मेंस, जबरदस्त फ्यूल एफिशियंसी और प्रीमियम क्राफ्ट्समैनशिप को पूरे विश्व में काफी सराहना मिली है। ZR-V होंडा के एडवांस्ड 2.0ली. e:HEV स्पोर्ट्स हाईब्रिड पॉवरट्रेन के साथ आती है। यह प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की सबसे आधुनिक और स्पोर्टी हाईब्रिड एसयूवी कारों में से एक है। यह मॉडल विश्व के बाजारों में काफी सफल हुआ है और साल 2022 के बाद इसकी 8 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं।

इस अवसर पर तकाशी नाकाजीमा, प्रेसिडेंट एवं सी.ई.ओ, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने कहा भविष्य के विकास के लिए भारत होंडा के 3 मुख्य बाजारों में से एक है। यहाँ पर हम नई कारों की एक मजबूत पाईपलाईन पेश करते हुए कीमतों को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने की कोशिश करते रहेंगे। यह हमारे लिए 6 महत्वपूर्ण लॉन्च के साथ एक बेहतरीन साल है। इन मॉडलों से हमें प्रतिस्पर्धी बढ़त मिलेगी और बाजार में हमारे ब्रांड की स्थिति मजबूत होगी।

 नई होंडा सिटी का लॉन्च और विश्वप्रसिद्ध होंडा जैड.वी-आर का भारत में प्रवेश भारतीय ग्राहकों को स्पोर्टी, प्रीमियम और टेक्नोलॉजी के मामले में अत्याधुनिक कारें पेश करने की होंडा की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। हम भविष्य के लिए उत्साहित हैं और इस साल भारत में होंडा की निरंतर विकास की रणनीति के अंतर्गत कई नए मॉडल पेश करने वाले हैं।

नई होंडा सिटी ‘ऑल न्यू वाईब’नई सिटी का ग्रांड कॉन्सेप्ट है, ‘शार्पेन’ - यह नया मॉडल अपनी सिग्नेचर स्पोर्टीनेस और एडवांस्ड सॉफिस्टिकेशन के माध्यम से ‘प्राईड ऑफ ओनरशिप’ और ‘नैक्स्ट लेवल जॉय ऑफ ड्राईविंग’ प्रदान करने के लिए डिज़ाईन किया गया है। अपने सेगमेंट की सबसे लंबी सेडान - यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी सेडान है। इसकी लंबाई पिछले मॉडल के मुकाबले 11 मिमी अधिक यानी 4594मिमी है, जिसकी मदद से यह शार्प एयरोडायनामिक सिल्हुएट पेश करती है।

इसमें शार्प और स्पोर्टी डिज़ाईन के साथ ऑल-न्यू फ्रंट फेस दिया गया है। नए ब्लेड आई सिग्नेचर एल.ई.डी लाईटिंग सिस्टम के साथ बाई-एल.ई.डी प्रोजेक्ट हेडलैंप, फ्रंट ग्रिल कनेक्टेड सेंटर लाईट बार और टर्न सिग्नल के साथ इंटीग्रेटेड स्प्लिट एल.ई.डी डीआरएल इसकी सुंदरता बढ़ाते हैं। साथ ही, डिज़ाईन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए एयर कर्टेन के साथ नया चौड़े स्टांस का एयरोडायनामिक बंपर, नया सिग्नेचर मैट्रिक्स-मेश ब्लैक पेंटेड फ्रंट अपर ग्रिल और एच लोगों की नई प्लेसमेंट पोज़िशन दी गई है।

इसके आकर्षक स्पोर्टी रियर डिज़ाईन में क्लियर लेंस के साथ विशेष सिग्नेचर जैड-एज रैप एल.ई.डी टेल लैंप, नया सिग्नेचर मैट्रिक्स-मेश लोअर बंपर गार्निश और स्पोर्टी ट्रंक लिप स्पॉयलर दिया गया है, जो आधुनिक, प्रीमियम और डायनामिक रोड प्रेज़ेंस प्रदान करता है। इसमें नए स्पोर्टी आर16 ड्युअल टोन (बर्लिना ब्लैक और डार्क क्लियर कट) एयरो ब्लेड डायमंड कट अलॉय व्हील्स हैं।

होंडा सिटी 6 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जिसमें नया शामिल किया गया ‘क्रिस्टल ब्लैक पर्ल’ रंग भी है।
इसके लग्ज़ुरियस आईवरी और ब्लैक टू-टोन इंटीरियर में केबिन के बेहतर अनुभव के लिए 25.6 सेमी (10.1 इंच) का बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले ऑडियो और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ नया स्टाईलिश डार्क आयरन 3डी पैटर्न गारनिश और वैलकम एंबियंट लाईट दी गई है। ज्यादा सुविधा और आराम के लिए इसमें 360 डिग्री मल्टी व्यू कैमरा, नए डिज़ाईन की एक्टिव फ्रंट वेंटिलेटेड सीट और फ्रंट एवं रियर में यूएसबी-सी चार्जिंग पॉईंट दिए गए हैं।

इसके अलावा कई एक्टिव और पैसिव एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स में होंडा सेंसिंग इंटैलिजेंट एडैस टेक्नोलॉजी - कोलिज़न मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम (सीएमबीएस), लो-स्पीड फौलो के साथ एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल (केवल e:HEV में), रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम, लेन कीप असिस्ट सिस्टम (एल.के.ए.एस), लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम और ऑटो हाई-बीम शामिल हैं।दो पॉवरट्रेन विकल्पहोंडा का ओरिज़नल सेल्फ-चार्जिंग टू मोटर स्ट्राँग हाईब्रिड e:HEV सिस्टम ई-सी.वी.टी के साथ 126 PS की कंबाईंड मैक्स पॉवर, 253 Nm @ 0 – 3000 आरपीएम का मैक्स टॉर्क और 27.26 किलोमीटर प्रति लीटर की शानदार फ्यूल एफिशियंसी प्रदान करता है। साथ ही, यह ई.वी, हाईब्रिड और इंजन ड्राईव मोड में बहुत सुगमता से स्विच हो जाता है।

इसका प्योर पेट्रोल 1.5 ली. आई-वीटेक डी.ओ.एच.सी इंजन, वीटीसी के साथ 6-स्पीड एमटी या 7-स्पीड सीवीटी में उपलब्ध है, जो स्पोर्टी परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशियंसी का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है। यह 121 PS @6600 आरपीएम की अधिकतम पॉवर और 145 Nm @ 4300 आरपीएम का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इसका एमटी मॉडल 17.77 किलोमीटर प्रति लीटर* और सीवीटी मॉडल 17.97 किलोमीटर प्रति लीटर* की फ्यूल एफिशियंसी प्रदान करता है।

सिटी पेट्रोल एम.टी ट्रांसमिशन में चार ग्रेड, एस.वी, वी, जैड.एक्स और जैड.एक्स+ में तथा सीवीटी ट्रांसमिशन में वी, जैड और जैडएक्स+ ग्रेड में उपलब्ध है। सिटी e:HEV जैडएक्स+ ग्रेड में आती है।
ग्राहकों को मन की पूरी शांति प्रदान करने के लिए यह खरीद की तारीख से 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैंडर्ड वॉरंटी, 7 साल तक की अनलिमिटेड किलोमीटर एक्सटेंडेड वॉरंटी तथा 10 साल/120,000 किलोमीटर तक की एनीटाईम वॉरंटी Ω के साथ आती है। इसके अलावा, e:HEV वैरिएंट लीथियम-आयन बैटरी पर स्टैंडर्ड 8 साल/160,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी तथा हाईब्रिड सिस्टम कंपोनेंट्स पर नई शुरू की गई 5 साल/100,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी के साथ आता है।

नई होंडा सिटी भारत में सभी होंडा डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। इसकी सेल और कस्टमर डिलीवरी तुरंत शुरू हो गई है। मूल्य रुपये में (एक्स-शोरूम, दिल्ली) : न्यू सिटी SV V ZX ZX+ MT 11,99,900,13,29,900,
15,25,900,16,14,900,CVT-14,29,900,16,25,900,17,14,900,e:HEV-20,99,900 पर्ल एक्सटीरियर कलर्स पर अतिरिक्त मूल्य लागू होगा ऑल-न्यू होंडा ZR-V - हाईब्रिड अनलीश्ड ऑल-न्यू होंडा ZR-V के भारत में प्रवेश के साथ होंडा की हाईब्रिड पेशकशों का विस्तार हुआ है।

होंडा की ZR-V ‘‘ब्रिलिएंट लिबरेशन’’ के सिद्धांत पर आधारित है। यह स्टाईल, परफॉर्मेंस और इंडिविज्युअलिटी का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। स्पोर्टी और सॉफिस्टिकेटेड, ZR-V ड्राईवर को आत्मविश्वास, कम्फर्ट और स्वतंत्रता प्रदान करती है, ताकि हर सफर का आनंद अपने तरीके से लिया जा सके। इस फिलॉसफी को तीन मुख्य एलिमेंट जीवंत बनाते हैं:बेहतरीन एक्सटीरियर - बोल्ड और इमोशनल एसयूवी डिज़ाईन, शानदार ग्राउंड क्लियरेंस, ऊँचा आई-पॉईंट और बड़े टायर, जो इसे सबसे आकर्षक बनाते हैं।

सॉफिस्टिकेटेड इंटीरियर - प्रीमियम और विशाल केबिन, तो रिफाईंड सामग्री और सीची-समझी डिटेल्स के साथ बनाया गया है। जॉय ऑफ ड्राईविंग - सेडान के समान ड्राईविंग पोज़िशन शानदार विज़िबिलिटी, आत्मविश्वास और नियंत्रण प्रदान करती है। ‘हाईब्रिड अनलीश्ड’ की थीम के साथ ZR-V में होंडा की अत्याधुनिक हाईब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इसके जबरदस्त एक्सेलरेशन, रिफाईनमेंट और एफिशियंसी आधुनिक प्रीमियम एसयूवी ग्राहकों को ड्राईविंग की विभिन्न परिस्थितियों, जैसे शहरी, अर्द्धशहरी रास्तों, हाईवे और घुमावदार सड़कों पर चलने का आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।

होंडा ZR-V में e:HEV स्पोर्ट्स हाईब्रिड सिस्टम है, जो 2.0लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन एट्किंसन-सायकल इंजन और e-CVT के साथ एडवांस्ड ड्युअल मोटर हाईब्रिड सिस्टम द्वारा 184 PS @5000 – 6000 आरपीएम की अधिकतम पॉवर और 315 Nm@ 0 – 2000 आरपीएम का अधिकतम टॉर्क तथा 22.79 किलोमीटर प्रति लीटर* का बेहतरीन माईलेज प्रदान करता है।

यह सिस्टम ड्राईवर के हस्तक्षेप के बिना ही इलेक्ट्रिक, हाईब्रिड और इंजन ड्राईविंग मोड में बहुत सुगमता से स्विच कर लेता है। टेक-ऑफ इलेक्ट्रिक मोड में होता है, इसलिए यह बिल्कुल शांति से होता है। हाईब्रिड मोड तेजी से रफ्तार बढ़ाने में मदद करता है, तथा लगातार हाई-स्पीड ड्राईविंग के लिए इंजन मोड का इस्तेमाल होता है। इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है, जो गति कम होने के दौरान एनर्जी को वापस स्टोर कर लेती है। ड्राईविंग की अलग-अलग परिस्थितियों के लिए इसमें नॉर्मल, स्पोर्ट और ईको ड्राईविंग मोड दिए गए हैं। इसकी चौड़ी बॉडी, मैकफर्सन फ्रंट सस्पेंशन, मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन और इलेक्ट्रिक पॉवर स्टीयरिंग (ईपीएस) ZR-V को सड़क पर मजबूत पकड़ और स्थिरता प्रदान करते हैं, जिससे ड्राईविंग का आत्मविश्वास बढ़ता है।

ग्राहकों को मन की पूरी शांति प्रदान करने के लिए यह खरीद की तारीख से 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैंडर्ड वॉरंटी, 7 साल तक की अनलिमिटेड किलोमीटर एक्सटेंडेड वॉरंटी तथा 10 साल/120,000 किलोमीटर तक की एनीटाईम वॉरंटी Ω के साथ आती है। यह लीथियम-आयन बैटरी पर स्टैंडर्ड 8 साल/160,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी तथा हाईब्रिड सिस्टम कंपोनेंट्स पर 5 साल/100,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी के साथ आता है।

ऑल-न्यू होंडा ZR-V जापान से पूरी तरह से निर्मित यूनिट के रूप में आयात की जा रही है। ग्राहक भारत में सभी होंडा डीलरशिप्स पर ZR-V की प्रिबुकिंग कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी जुलाई, 2026 से शुरू होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित