राजस्थान लापता बच्चों के मामले में देश के दस राज्यों में सबसे ऊपर हर दिन औसतन 23 बच्चे लापता
जयपुर। राजस्थान में लापता बच्चों के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है, दर्ज मामलों में 82 प्रतिशत से अधिक लड़कियाँ; राज्य राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष दस में बना हुआ है। राजस्थान में 2024 में हर दिन औसतन 24 बच्चे लापता हुए, यानी पूरे साल में कुल 8,597 बच्चे लापता दर्ज किए गए। यह 2023 में दर्ज 8,012 मामलों की तुलना में एक साल में करीब 7.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। राजस्थान लापता बच्चों के मामले में देश के शीर्ष दस राज्यों में बना हुआ है, जो इस समस्या की लगातार बनी गंभीरता को दर्शाता है।
बच्चों को ढूंढने के मामले में राज्य के नतीजे अपेक्षाकृत बेहतर रहे हैं। साल भर में कुल 7,371 लापता बच्चों को ढूंढा गया, जिनमें 6,209 लड़कियाँ और 1,162 लड़के शामिल हैं, यानी कुल रिकवरी दर 85.7 प्रतिशत रही। इसके बावजूद 1,226 बच्चे अनट्रेस्ड रहे, जिनमें पिछले सालों के लंबित मामले भी शामिल हैं। ऊंची रिकवरी दर बेहतर होती ट्रैकिंग व्यवस्था को दर्शाती है, लेकिन अनट्रेस्ड बच्चों की मौजूदगी यह साफ करती है कि हर लापता बच्चे का पता लगाने के लिए लगातार फॉलोअप और मजबूत व्यवस्था की जरूरत बनी हुई है।
राजस्थान कुल लापता बच्चों और लापता लड़कियों दोनों मामलों में शीर्ष दस राज्यों में बना हुआ है, जो इसे बाल सुरक्षा के लिए प्राथमिकता वाला राज्य बनाता है। समुदायों के भीतर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की जरूरत पर जोर देते हुए मोइत्रा ने कहा, "राजस्थान के लापता बच्चों का डेटा मामलों की बढ़ती संख्या और इस समस्या के लगातार बने लैंगिक स्वरूप, दोनों को सामने रखता है। रिकवरी दर अपेक्षाकृत बेहतर है,
उन्होंने आगे कहा, "क्राई में हम समुदायों के साथ मिलकर बच्चों के लिए स्थानीय सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर रहे हैं, खासकर गाँव और पंचायत स्तर पर। बालप्रहरी जैसी पहलों के जरिए, जहाँ बच्चे खुद समूह बनाकर जुड़ते हैं, हम लापता बच्चों, तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर जागरूकता और सतर्कता बढ़ा रहे हैं। साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना जैसी प्रक्रियाओं को मजबूत करके और बाल-अनुकूल गाँवों को बढ़ावा देकर, हम पंचायतों को जरूरतमंद परिवारों और बच्चों का डेटा बनाए रखने में मदद कर रहे हैं। इससे खतरे की समय पर पहचान होती है और समुदाय के स्तर पर रोकथाम की कोशिशों को बढ़ावा मिलता है।
एनसीआरबी डेटा के क्राई (चाइल्ड राइट्स एंड यू) के विश्लेषण से यह सामने आया है कि यह समस्या न केवल बड़े पैमाने पर बनी हुई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत में लापता बच्चों की कुल संख्या 1,47,175 रही, जिसमें ट्रांसजेंडर बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से 1,11,271 लड़कियाँ थीं। राष्ट्रीय स्तर पर रुझान दर्शाते हैं कि 2023 से 2024 के बीच लापता बच्चों के मामलों में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 1,38,609 से बढ़कर 1,47,175 हो गई। इनमे से तकरीबन 5.8% मामले राजस्थान से हैं।
क्राई की क्षेत्रीय निदेशक सोहा मोइत्रा ने कहा राजस्थान में लापता बच्चों के मामलों में बढ़ोतरी चिंताजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि लापता बच्चों में लड़कियों की तादाद बहुत अधिक है। हर पांच में से चार से अधिक लापता बच्चे लड़कियाँ हैं, जो गहरी लैंगिक असुरक्षाओं की ओर इशारा करता है और इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। रोकथाम व्यवस्था को मजबूत करना, खासकर किशोरियों के लिए, और समुदाय स्तर पर खतरों से निपटना, बच्चों के लापता होने की संख्या को कम करने के लिए बेहद जरूरी है।
वर्ष 2024 में कुल लापता बच्चों में से 7,091 लड़कियाँ थीं, जो कुल मामलों का 82.48 प्रतिशत हैं। इसका अर्थ है कि राज्य में हर दिन औसतन 19 लड़कियाँ लापता हो रही हैं। यह ट्रेंड वर्ष 2023 के अनुरूप बनी हुई है, जब 8,012 लापता बच्चों में से 6,468 लड़कियाँ थीं (80.7 प्रतिशत), जो दर्शाता है कि समय के साथ इस स्थिति में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं आया है। राजस्थान में लापता होने वाले हर पाँच में से चार बच्चे लड़कियाँ हैं, जो उनकी बढ़ती असुरक्षा को रेखांकित करता है।
बच्चों को ढूंढने के मामले में राज्य के नतीजे अपेक्षाकृत बेहतर रहे हैं। साल भर में कुल 7,371 लापता बच्चों को ढूंढा गया, जिनमें 6,209 लड़कियाँ और 1,162 लड़के शामिल हैं, यानी कुल रिकवरी दर 85.7 प्रतिशत रही। इसके बावजूद 1,226 बच्चे अनट्रेस्ड रहे, जिनमें पिछले सालों के लंबित मामले भी शामिल हैं। ऊंची रिकवरी दर बेहतर होती ट्रैकिंग व्यवस्था को दर्शाती है, लेकिन अनट्रेस्ड बच्चों की मौजूदगी यह साफ करती है कि हर लापता बच्चे का पता लगाने के लिए लगातार फॉलोअप और मजबूत व्यवस्था की जरूरत बनी हुई है।
राजस्थान कुल लापता बच्चों और लापता लड़कियों दोनों मामलों में शीर्ष दस राज्यों में बना हुआ है, जो इसे बाल सुरक्षा के लिए प्राथमिकता वाला राज्य बनाता है। समुदायों के भीतर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की जरूरत पर जोर देते हुए मोइत्रा ने कहा, "राजस्थान के लापता बच्चों का डेटा मामलों की बढ़ती संख्या और इस समस्या के लगातार बने लैंगिक स्वरूप, दोनों को सामने रखता है। रिकवरी दर अपेक्षाकृत बेहतर है,
लेकिन मामलों में बढ़ोतरी और लड़कियों की लगातार बनी असुरक्षा यह साफ करती है कि रोकथाम, सुरक्षा और समय पर दखल के लिए लगातार कोशिशों की जरूरत है, ताकि हर बच्चा सुरक्षित रहे। ये नतीजे साफ बताते हैं कि किशोरियों के लिए रोकथाम व्यवस्था को मजबूत करने, लापता बच्चों की बेहतर ट्रैकिंग सुनिश्चित करने और पुलिस तथा बाल संरक्षण तंत्र के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए एक व्यापक और लगातार जेंडर-संवेदनशील पहल की जरूरत है।

टिप्पणियाँ