कवि चंद्रगुप्त प्रसाद वर्मा 'अकिंचन' की पुस्तक "लोकनाट्य शैली- नौटंकी" पर चर्चा
० संत कुमार गोस्वामी ० गोरखपुर : भागीरथी सांस्कृतिक मंच, गोरखपुर की 813वी काव्य गोष्ठी बेतिया हाता स्थित सर्वांग हास्पिटल के सभागार में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के पूर्व कृतकार्य आचार्य प्रो. आर. डी. राय रहे,विशिष्ट अतिथि दीप शर्मा नाट्य प्रमुख दर्पण नाट्य संस्था,गोरखपुर व अरविन्द शर्मा संरक्षक भागीरथी सांस्कृतिक मंच,गोरखपुर रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार सौदागर सिंह, अध्यक्ष, भागीरथी सांस्कृतिक मंच गोरखपुर ने किया व संचालन डा.सत्य नारायण 'पथिक'ने किया। वरिष्ठ कवि चंद्रगुप्त प्रसाद वर्मा 'अकिंचन' की पुस्तक "लोकनाट्य शैली- नौटंकी" पर विद्वानों ने चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वाग्देवी की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने एवं डा.सत्य नारायण 'पथिक' द्वारा सरस्वती वन्दना से हुआ। "लोकनाट्य शैली- नौटंकी" के लेखक चंद्रगुप्त प्रसाद वर्मा 'अकिंचन' ने पुस्तक लेखन से जुड़े संदर्भ प्रस्तुत किया। दीप शर्मा ने पुस्तक पर नौटंकी शैली के नाटकों का का मंचन विलुप्त होता जा...