ऐ मां तुमको  कोटि-कोटि नमन


विजय सिंह बिष्ट


ऐ मां तेरी गोदी से जन्में,
तुमने ही हमको पनपाया।
खिले तुम्हारे आंगन में,
भांति भांति के रूपों में पाया।
ऐ मां तुमको  कोटि-कोटि नमन।।


तेरी मिट्टी में अमृत भरा है,
हर श्रृंगार से हमें सजाया,
कितनी पीयूष शक्ति है मां,
तेरे रंगों में जो हमने पाया।
ऐ मां तुझे शत् शत् नमन।


गर्जन तर्जन में भी जन्मे,
नया रूप दे हमें उगाया।
इंद्रधनुषी रूप निखारा,
भांति भांति से हमें पुकारा।


हर बीज में भ्रूण छिपा है,
नृत्य करता वह धरती में आया।
हवा ,पानी ,गर्मी ने फिर उसे जगाया।
रत्न गर्भा मां तेरी अनोखी माया।
उससे ही हम सबने जीवन पाया।
 ऐ धरणी मां शत् शत् नमन।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा