संदेश

जून 1, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 320 मरीजों ने उठाया लाभ

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नोएडा : सुमित्रा अस्पताल, सेक्टर-35, नोएडा, तथा आर डब्ल्यूए, सेक्टर-19 के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-19 स्थित कम्युनिटी सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ. अंकित गुप्ता, मेडिकल डायरेक्टर सुमित्रा हॉस्पिटल, आर सी गुप्ता, प्रेजिडेंट, आर डब्ल्यूए, सेक्टर-19 संजय गोयल, भारत विकास परिषद सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में लगभग 320 मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस कैंप में सुमित्रा हॉस्पिटल से डॉक्टर तथा स्टाफ की 22 सदस्यों की टीम शामिल रही। शिविर में निःशुल्क सामान्य रोग विशेषज्ञ, छाती रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, नेत्र विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में निःशुल्क रक्तचाप जांच, ईसीजी, यूरोफ्लोमेट्री, हड्डियों की घनत्व जांच, शुगर जांच, लिवर फंक्शन टेस्ट, पीएफटी, फाइब्रोस्क...

रजनीश जैन की पुस्तक ‘Quiet Excellence’ का विमोचन,नेतृत्व और जीवन मूल्यों पर केंद्रित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के प्रेसिडेंट एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) रजनीश जैन की पुस्तक ‘Quiet Excellence: 52 Reflections on Work, Faith and What Truly Matters’ का दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आयोजित एक कार्यक्रम में विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योग जगत, शिक्षा, प्रशासन और सार्वजनिक जीवन की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। ओम बुक्स इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक जीवन, नेतृत्व, विश्वास और रोज़मर्रा के अनुभवों से जुड़ी 52 छोटी लेकिन अर्थपूर्ण सीखों, विचारों और अनुभवों का संग्रह है। पुस्तक इस बात पर जोर देती है कि जीवन और पेशेवर सफलता केवल बड़े फैसलों से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी आदतों, मानवीय संवेदनाओं और मूल्यों से भी आकार लेती है। इस अवसर पर रजनीश जैन ने कहा, “हमारा समाज और हमारा राष्ट्र हमेशा से एक गहरी सामूहिक चेतना से प्रेरित रहा है। यही सामूहिक चेतना हमें जीवन में महत्वाकांक्षा और विनम्रता, कर्म और चिंतन, सफलता और अर्थ के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। यदि यह पुस्तक भारत की ...