संदेश

जून 2, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

“द पैरेलल फोर्स” और विमेन लीड ने पश्चिम बंगाल सरकार की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा पहल का स्वागत किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : स्त्री शक्ति “द पैरेलल फोर्स” ने विमेन लीड के साथ मिलकर प्रेस क्लब, कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसका उद्देश्य 1 जून से पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क बस सेवा का स्वागत करना था। पश्चिम बंगाल की भाजपा-नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इस पहल को मंजूरी दी गई है, जिसे संगठनों ने महिला सशक्तिकरण, गतिशीलता और आर्थिक समावेशन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। इस नीति के लागू होने के साथ, पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सार्वजनिक बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने वाला भारत का 8वां राज्य बन गया है। इस कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया और इसे एक परिवर्तनकारी सामाजिक कल्याण कदम बताया, जिसका शहरी और ग्रामीण समुदायों की महिलाओं पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा। यह आयोजन महिलाओं के लिए सस्ती और सुलभ गतिशीलता के लिए काम कर रहे महिला समूहों और संगठनों के एक दशक से अधिक के निरंतर प्रयासों की परिणति भी है। नीति को “बड़ा गेम चेंजर” बताते हुए, स्त्री शक्ति – द पैरेलल फोर्स की संस्थापक रेखा मोदी ने...

मोदी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के साथ मिलेगा रियल वर्ल्ड एक्सपीरियंस

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान के लक्षमणगढ़ स्थित मोदी यूनिवार्सिटी की छात्राओं को अब इंडस्ट्री के साथ कदमताल करते हुए मोदी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के साथ अब मिलेगा रियल वर्ल्ड एक्सपीरियंस । मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग (Industry-Academia Collaboration) को केंद्र में रखते हुए छात्राओं के लिए नए अवसरों की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ राजीव सिंह एवं कला संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक सिंह राव ने कहा कि विश्वविद्यालय अब केवल डिग्री तक सीमित नहीं, बल्कि छात्राओं को इंडस्ट्री रेडी प्रोफेशनल बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।  यह अत्याधुनिक रेजिडेंशियल कैंपस देशभर की छात्राओं को ऐसा शिक्षण वातावरण प्रदान कर रहा है, जहां क्लासरूम लर्निंग को सीधे इंडस्ट्री एक्सपोज़र से जोड़ा गया है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि भविष्य के नेतृत्व और इनोवेशन के लिए तैयार करना है।  विश्वविद्यालय में विभित्र क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों और विशेषज्ञों के साथ नियमित रूप से इंडस्ट्री टॉ...

साहित्य का दायित्व समाज के यथार्थ को सामने लाना है : नन्द भारद्वाज

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। कलमकार मंच और पिंकसिटी प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में अनिल सक्सेना ‘ललकार’ (चित्तौड़गढ़) के आलेख संग्रह ‘21वीं सदी का राजस्थान साहित्यिक आंदोलन’, साधना जोशी ‘प्रधान’ (सुजानगढ़) के गीत-गीतिका संग्रह ‘ठूँठ पर खिले पलाश’ और इन्दु सिन्हा ‘इन्दु’ (रतलाम) के कहानी संग्रह ‘उन दिनों प्रेम’ का लोकार्पण साहित्यकार नंद भारद्वाज, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, फारूक अफरीदी, विनोद भारद्वाज, राजाराम भादू, लोकेंद्र कुमार सिंह ‘साहिल’, चरणसिंह पथिक, गजेन्द्र एस. श्रोत्रिय, प्रेमचंद गांधी, कलमकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक निशांत मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा और महासचिव राजकुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार नंद भारद्वाज ने कहा कि किसी भी लेखक के लिए आत्मसमीक्षा अत्यंत आवश्यक है। लेखक को अपनी रचना का पहला और सबसे कठोर पाठक होना चाहिए। आत्मसमीक्षा के माध्यम से रचना अधिक परिष्कृत, संतुलित और प्रभावशाली बनती है तथा अनावश्यक सामग्री को हटाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ आलोचक दुर्गा प्रसाद अ...

जेईई एडवांस्ड में एलन जयपुर का प्रदर्शन एलन के प्रखर शर्मा ने AIR 69 प्राप्त कर जयपुर सिटी टॉप किया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। एलन के जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन ने परिणाम घोषित होने के बाद बताया कि जेईई एडवांस्ड 2026 में एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इनमें प्रखर शर्मा ने AIR 69 प्राप्त कर जयपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।  वहीं रुचित अग्रवाल ने AIR 99 के साथ जयपुर सिटी सेकंड टॉपर का स्थान प्राप्त किया तथा चयनिका मंडल ने AIR 279 प्राप्त कर जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 2 विद्यार्थियों ने टॉप-100, 4 विद्यार्थियों ने टॉप-200, 8 विद्यार्थियों ने टॉप-500, 17 विद्यार्थियों ने टॉप-1000, 21 विद्यार्थियों ने टॉप-1500, 26 विद्यार्थियों ने टॉप-2000 तथा 53 विद्यार्थियों ने टॉप-5000 में स्थान प्राप्त किया है। अरुण जैन ने बताया कि यह सफलता एलन जयपुर की सुदृढ़ शैक्षणि...