कैंब्रिज इंटरनेशनल द्वारा भारत में 1000 स्कूलों को जोड़ा जाएगा

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली: कैम्ब्रिज इंटरनेशनल ने भारत और विदेशों में वैश्विक अवसरों की बढ़ती मांग को पूरा करते हुए, भारत के विकसित हो रहे शहरों में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा पहुँचाने के उद्देश्य से, 1000 स्कूलों के साथ गठबंधन की योजना बनाई है, ताकि अगले तीन साल में 500,000 लर्नर्स तक पहुँच सके। भारत में कैम्ब्रिज का इस समय अपने वैश्विक राजस्व में लगभग 10% का योगदान है, जिसमें इस विस्तार के साथ तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है। यह घोषणा हाल ही में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट में इंटरनेशनल एजुकेशन के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर रॉड स्मिथ द्वारा देश के अपने दौरे के दौरान की गई।

 भविष्य बनाने में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल द्वारा अगले तीन वर्षों में 50,000 शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे। देश में अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम की ओर बढ़ते आकर्षण के साथ, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन एक ऐसा परिवेश बनाने के लिए तैयार है, जो विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की महत्वाकांक्षाओं को पोषित कर सके।

भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है और कैम्ब्रिज के बड़े निवेश से यहाँ के लिए इसकी प्रतिबद्धता और विश्वास प्रदर्शित होते हैं। कैम्ब्रिज भारत में प्रारंभिक वर्षों (EY) की शिक्षा को प्राथमिकता दे रहा है। यह संज्ञानात्मक, सामाजिक, भावनात्मक और शारीरिक विकास पर केंद्रित कार्यक्रमों द्वारा समग्र विकास पर केंद्रित है। इन कार्यक्रमों को वर्तमान में 150 स्कूलों में चलाया गया, जिसकी बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब कैम्ब्रिज द्वारा इसका विस्तार 750 EY स्कूलों तक किया जाएगा, 

जिसके बेहतरीन परिणाम मिलने की उम्मीद की जा रही है। इससे भारत में इनोवेशन के लिए हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है, और हमें मिल रही सफलता भविष्य के विकासों का मार्गदर्शन कर रही है। 3500 से अधिक स्कूलों में K-12 प्रकाशन में मजबूत उपस्थिति के साथ, कैम्ब्रिज भारतीय शिक्षा के परिवेश में काफी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। दोहरी भाषा का मॉडल अपनाकर, कैम्ब्रिज अपने वैश्विक दृष्टिकोण के साथ लर्नर्स को इंटरकनेक्टेड दुनिया में सफलता की ओर ले जाने के लिए कौशल के विकास एवं प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों पर जोर देता है।

इस  बारे में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट, दक्षिण एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, अरुण राजमणि ने बताया, “भारत में शिक्षा क्षेत्र का वैश्वीकरण हो रहा है। इस समय अभिभावकों की महत्वाकांक्षाएं अंतरराष्ट्रीय हैं और भारत को भी इसमें शामिल करना चाहती हैं। इसलिए, विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न राज्यों या मुख्य शहरों में शीर्ष विश्वविद्यालयों की ओर जा रहे हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए हम देश में अंदर तक विस्तार करना चाहते हैं, ताकि अधिक लर्नर्स को गुणवत्तापूर्ण अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा आसानी से मिल सके। कैम्ब्रिज हर स्तर पर लचीले पाठ्यक्रम के विकल्प प्रदान करता है,

 ताकि स्थानीय शिक्षा प्रणाली की बदलती जरूरतों के अनुरूप लर्नर्स को शिक्षा प्रदान की जा सके। इसके अलावा, हम विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय स्कूलों के साथ गठबंधन कर सकते हैं। हम शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण प्रदान करने में मदद करने के लिए उन्हें आवश्यक उपकरण और सहयोग देने के लिए भी समर्पित हैं, ताकि शिक्षण समुदाय में गहरा और स्थायी परिवर्तन आ सके।”

कैम्ब्रिज इंटरनेशनल विश्व में शैक्षणिक उत्कृष्टता के स्तंभ के रूप में स्थापित है। कैम्ब्रिज का मानना है कि शिक्षा तभी सबसे ज़्यादा प्रभावशाली होती है जब पाठ्यक्रम, शिक्षण, शिक्षण, संसाधन और मूल्यांकन तालमेल में हों। कैम्ब्रिज स्कूल लर्नर्स की संस्कृति एवं लोकाचार के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार कर सकते हैं। यहाँ मूल्यांकन ईमानदार, वैध और विश्वसनीय होते हैं, तथा विषय की गहरी समझ, सैद्धांतिक ज्ञान, और उच्च-स्तर पर सोचने के कौशल का आकलन करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

 पाठ्यक्रम, शिक्षण एवं सीखने और मूल्यांकन में इसकी विशेषज्ञता के कारण दुनिया भर में विश्वविद्यालयों और नियोक्ताओं के बीच कैम्ब्रिज के कार्यक्रम एवं उपाधियाँ मान्यता रखती हैं। यह ऐसी शिक्षण विधियों को प्रोत्साहित करता है, जिनमें विद्यार्थी सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय हिस्सा लेते हैं, और शिक्षकों को अपने पूरे करियर में अपने प्रदर्शन एवं अभ्यास में सुधार लाने में मदद मिलती है, जिससे उनका व्यावसायिक विकास होता है। कैम्ब्रिज देश में 650 से अधिक स्कूलों और मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद एवं पुणे जैसे मुख्य शहरों में अपनी बढ़ती उपस्थिति के साथ एक गुणवत्तापूर्ण अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा का परिवेश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट (सीयूपीएंडए) ने कुछ विशेष संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा भी की है, ताकि उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप इंगलिश लैंग्वेज की प्रोफ़िशिएन्सी विकसित की जा सके। लैंग्वेज की प्रोफ़िशिएन्सी नौकरी के वैश्विक बाजार में सफलता पाने के लिए महत्वपूर्ण होती जा रही है। इंगलिश लैंग्वेज की प्रोफ़िशिएन्सी के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्राधिकरण के रूप में, CUP&A ने हाल ही में कंपनियों के L&D नेतृत्वकर्ताओं और शिक्षाविदों के साथ गठबंधन किया है, 

ताकि लैंग्वेज स्किल्स के प्रभाव पर चर्चा हो सके और अच्छे रोजगार के अवसर निर्मित हो सकें। इस अंतर को दूर करने के लिए, CUP&A ने ऐसे कार्यक्रम डिजाइन करने के लिए प्रसिद्ध संस्थानों के साथ गठबंधन किया है, जो लर्नर्स की कम्युनिकेशन स्किल्स बढ़ाकर उन्हें वांछित करियर प्राप्त करने में मदद कर सकें। नियुक्ति बाजार की बढ़ती गतिशीलता के साथ शैक्षणिक संस्थानों द्वारा समग्र कौशल और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित होकर कॉर्पोरेट जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने की आवश्यकता बढ़ रही है। कैम्ब्रिज के कार्यक्रम विद्यार्थियों को विविध क्षेत्रों में सक्रिय होने और अपनी संभावनाओं का विस्तार करने का प्रोत्साहन देते हुए विश्व स्तर पर उपयोगी कौशल का विकास करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत