PM मोदी ने सिटी की चेयर और सीईओ जेन फ्रेजर के साथ भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की
० संवाददाता द्वारा ० मुंबई : सिटी की चेयर और सीईओ जेन फ्रेजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि, निवेश परिदृश्य तथा देश की प्रमुख विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में सिटी की संभावित भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेज आर्थिक विकास और गति बढ़ाने की अपनी परिकल्पना साझा की। चर्चा में भारत में निवेश और पूंजी प्रवाह, भारतीय कॉरपोरेट क्षेत्र के लिए वैश्विक अवसर, वैकल्पिक ऊर्जा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे विषय शामिल रहे। इस बात पर विचार-विमर्श किया कि सिटी किस प्रकार भारत के आर्थिक एजेंडे को और अधिक समर्थन दे सकता है, देश में वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने में मदद कर सकता है तथा नए बाजारों में विस्तार कर रही भारतीय कंपनियों को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित कर सकता है। बैठक में देश के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास से जुड़े मौकों पर भी चर्चा हुई, जिनमें सौर ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे हरित ऊर्जा स्रोत प्रमुख रहे। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ...