गढ़वाल हितैषिणी सभा ने उत्तराखंड के Ex.CM भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली : उत्तराखंड के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल( से.नि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. दिल्ली एनसीआर में उत्तराखंड प्रवासियों की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा ने दिल्ली के गढ़वाल भवन में दिवंगत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति में सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत की अध्यक्षता व सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी के संचालन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में जनता ने गढ़वाल भवन पहुंचकर अपने नेता को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को लेकर अपने संस्मरण सुनाए। वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत लखेड़ा ने कहा कि खंडूड़ी जी एक युगद्रष्टा व स्पष्ट वक्ता थे। डॉ. कुसुम नौटियाल ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जैसे नेता विरले ही होते हैं, जिनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था। निगम पार्षद वीर सिंह पवांर ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहते हुए खंडूड़ी जी ने पूरी ईमानदारी से प्रदे...