मंत्री दिलीप घोष ने अहिंसा विश्व भारती पश्चिम बंगाल शाखा का उद्घाटन किया
० संवाददाता द्वारा ० कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष,अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘शांति, सद्भावना व विकास’ को संबोधित किया | कोलकाता के रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरीयम में आयोजित समारोह में अहिंसा विश्व भारती पश्चिम बंगाल शाखा का लोकार्पण मंत्री घोष के हाथों से हुआ| इस अवसर पर सरदार सतनाम सिंह आहलूवालिया- गुरुद्वारा बेहाला कोलकाता, डॉ. बुद्ध प्रिय भिक्षु भारतीय संघराज भिक्षु महासभा ने भी संबोधित किया। वरिष्ठ मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि विश्व विख्यात जैन आचार्य लोकेशजी के मार्गदर्शन में अहिंसा विश्व भारती संस्था पश्चिम बंगाल शाखा जिसका शुभारंभ हुआ है उसके माध्यम से संस्था राज्य में अहिंसा, शांति, सद्भावना, सामाजिक समरसता और सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी | हमें विश्वास है कि पश्चिम बंगाल में संस्था की यह पहल समाज में नई चेतना, सहयोग और विकास के मार्ग को सशक्त बनाएगी। विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र, समाज और मानव जीवन की प्रगति के लिए शा...