संदेश

जून 11, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ICMAI ने कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी पेशे को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष सीएमए रथीन्द्र बोस का आयोजित एक समारोह में स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें संस्थान की सदस्यता प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया, जो आईसीएमएआई के साथ उनके जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। समारोह में परिषद सदस्य सीएमए मनोज कुमार आनंद और सीएमए (डॉ.) डी.पी. नंदी, सचिव (प्रभारी) ने औपचारिक रूप से सीएमए रथीन्द्र बोस को आईसीएमएआई की सदस्यता प्रमाणपत्र सौंपा। यह कार्यक्रम सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पेशेवरों के सम्मान और उनके साथ संस्थान के मजबूत संबंधों को दर्शाता है। इस अवसर पर सीएमए मनोज कुमार आनंद ने कहा, “आईसीएमएआई का विश्वास है कि मजबूत संस्थान ऐसे पेशेवरों से बनते हैं, जो अपनी विशेषज्ञता के साथ समाज और देश की सेवा के लिए भी समर्पित हों। हमें सीएमए रथीन्द्र बोस का संस्थान में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमें पूरा विश्वास है कि उनका अनुभव और नेतृत्व कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी पेशे में ईमानदारी, जवाबदेही और उत्कृष्टता के मूल्यों को और म...

वाणिज्य विभाग ने कहा जेम्स-ज्वेलरी क्षेत्र के एफटीए से ज्वेलरी व्यापार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएं

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के वाणिज्य विभाग ने जयपुर में “जेम्स एवं ज्वेलरी क्षेत्र के लिए एफटीए का लाभ उठाना” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें निर्यातकों, निर्माताओं, एमएसएमई तथा उद्योग से जुड़े अन्य व्यवसाइयों ने सक्रीय भागीदारी की । यह कार्यशाला सरकार के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्यातक विशेषकर एमएसएमई और क्लस्टर आधारित उद्यम भारत के नए पीढ़ी के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से प्राप्त बाजार पहुंच के लाभों का पूर्ण उपयोग कर सकें। पिछले बारह वर्षों में भारत का कुल निर्यात लगभग दोगुना होकर वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 863 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है, जो वित्त वर्ष 2014-15 के 468 अरब अमेरिकी डॉलर से कहीं अधिक है। इसमें वस्तु निर्यात 442 अरब अमेरिकी डॉलर तथा सेवा निर्यात 421 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाता है। वाणिज्य विभाग के अधिकारी...

स्व.राजेश पायलट के आदर्श आज भी राजनीति के लिए प्रेरणादायी : पायलट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि स्व. राजेश पायलट ने भारतीय वायुसेना में पायलट की अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर इन्दिरा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर जनसेवा का मार्ग चुना था। वे जीवन की आखिरी सांस तक कांग्रेस पार्टी के एक जांबाज सिपाही बनकर जनता के हक के लिए लड़ते रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सच्चा राजनेता वही है जो लोभ, लालच और पदों की अंधी दौड़ से दूर रहकर केवल जनता का मन जीतने और उनके कल्याण के लिए कार्य करें, ताकि इतिहास उन्हें हमेशा आदर के साथ याद करें। सचिन पायलट करौली के ग्राम सकरघटा में आयोजित स्व. राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम व किसान सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व. राजेश पायलट ने गृह मंत्रालय में रहते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कई साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने कभी भी दबाव या प्रभाव में आकर अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। आज यह जो मूर्ति यहां लगी है, यह उसी बात का प्रतीक है। पायलट ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामां...