"डिजिटल भारत डिजिटल संस्कृति" कार्यक्रम में सीसीआरटी ई-पोर्टल और यूट्यूब चैनल का उद्घाटन होगा


नयी दिल्ली - भारत के अल्‍प ज्ञात स्थानों और उनकी ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी संस्कृति के अज्ञात पहलुओं का पता लगाने और समझने के लिए सीसीआरटी ने "अनटोल्ड टेल्स ऑफ इंडियाज़ सिटीज" श्रृंखला नाम से पुस्तकों का प्रकाशन शुरू किया है। जीवन सिंह ठाकुर द्वारा लिखित और सीसीआरटी द्वारा इस श्रृंखला में प्रकाशित 'देवास की सांस्कृतिक परम्परा' नामक इस पुस्तक का विमोचन केन्‍द्रीय मंत्री द्वारा किया जाएगा।


केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह आज 21 /10 /2019  को दिल्ली के द्वारका स्थित सीसीआरटी हेड क्वाटर में राष्ट्रीय सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (संस्कृति मंत्रालय) द्वारा आयोजित “डिजिटल भारत - डिजिटल संस्कृत” कार्यक्रम में भाग लेंगे। भारत को एक नए डिजिटल शिखर पर ले जाने और हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री सीसीआरटी ई-पोर्टल और यूट्यूब चैनल (रूट्स 2 रूट्स से सहायता के साथ) का उद्घाटन करेंगे।


विभिन्न क्षेत्रीय संस्कृतियों का ज्ञान भारतीय परंपराओं की समझ उपलब्‍ध कराता है। सीसीआरटी ने इस उद्देश्य के साथ एक वृत्‍तचित्र "रहस" का निर्माण किया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की रासलीला पर आधारित सीसीआरटी द्वारा निर्मित और सुनील शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म 'रहस' की एक संक्षिप्त प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में सीसीआरटी के छात्रवृत्ति धारकों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन किए जाएंगे जिसमें नृत्य, संगीत और गायन की लाइव प्रस्तुति शामिल होगी। स्वागत भाषण सीसीआरटी चेयरपर्सन डॉ. हेमलता एस मोहन द्वारा दिया जाएगा जबकि निदेशक प्रभारी ऋषि कुमार वशिष्ठ इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत