आहोम जनरल लाचित बरफुकन की 400 वी जन्म दिवस पर दिल्ली में लाचित दिवस समारोह

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : 24 नवंबर, 1622 को चराइदेव में जन्मे लाचित बरफुकन अपनी असाधारण सैन्य बुद्धिमत्ता से मुगलों को हराने के लिए जाने जाते हैं। सरायघाट की लड़ाई में उन्होंने औरंगजेब की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को रोक दिया था। आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के मौके पर उनकी उपलब्धियों को दर्शाने के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा और मुख्य अतिथि केंद्रीय  कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने सुंदर नर्सरी में लाचित दिवस सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत की। यह पहली बार है जब महान आहोम सेना के जनरल लाचित बरफुकन और उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रव्यापी श्रद्धांजलि देने के लिए उनके 400 वीं जयंती के अवसर पर गृह राज्य के बाहर मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत ताई आहोम समुदाय की पारंपरिक प्रार्थना से हुई। उसके बाद मृदुस्मिता दास बोरा और उनकी टीम द्वारा सीता उद्धर पर सत्त्रिया प्रदर्शन किया गया। उस्ताद रंजीत गोगोई ने भी असम के लोक नृत्यों की प्रस्तुति और लाचित बरफुकन के शानदार जीवन को दर्शाने वाला एक नाटक आयोजित किया गया। लोकप्रिय असमिया गायक पापोन ने असम के अनोखे लोक संगीत के अपने मनमोहक प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा, “यह सांस्कृतिक संध्या देशभक्ति पर आधारित होगी।

 उसमें हम असम की संस्कृति और सभ्यता को परिलक्षित करने का प्रयास करेंगे। इस पूरे वर्ष असम में लाचित बरफुकन की 400वीं जयंती मनाई जाएगी।  इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उसमें गुवाहाटी संग्रहालय से कई ऐतिहासिक वस्तुओं को लाया गया है, जो कुमार भास्कर वर्मा के दिनों से असम के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती है। हमारे पास लाचित बरफुकन के कई हस्तलिखित पत्र भी हैं। लछित बरफुकन एक राष्ट्रव्यापी व्यक्ति थे। उनकी बहादुरी की कहानी असम तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने रेखांकित किया कि भारत की भावना अधूरी है। हमें प्रगति एवं विकास की इस यात्रा के साथ अपने गुमनाम नायकों को भी साथ ले जाने की जरूरत है। उनके लोकाचार और सिद्धांतों को याद किया जाना चाहिए और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, " वर्ष 1671 में ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर सरायघाट युद्ध में गुवाहाटी की रक्षा के लिए मुगल साम्राज्य की एक बड़ी सेना को हराने के बाद लाचित बरफुकन को असम की सांस्कृतिक आदर्श माना जाता है।

 वे एक शक्तिशाली एवं साहसी नेता थे जिन्होंने मुगलों को हराकर अपनी मातृभूमि की संप्रभुता, गौरव और प्रतिष्ठा को बरकरार रखा था। उनका देश के लिए अटूट प्रेम पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं, जो लाचित बरफुकन की भावना का जश्न मनाने को लेकर आयोजित किया गया है।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड