रक्तकोष फाउंडेशन व कलाचर्चा ट्रस्ट के प्रयास से ललित कला अकादमी में कला शिविर
० आशा पटेल ० जयपुर | रक्तकोष फाउंडेशन व कलाचर्चा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान ललित कला अकादमी के सहयोग से बहन संतोष की स्मृति में एक कला शिविर एवं प्रदर्शनी "संतोष" का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय महासचिव, रक्तकोष फाउंडेशन ताराचंद शर्मा ने बताया कि इस शिविर में एक दर्जन से अधिक कलाकारों ने शिरकत की और अपनी अपनी कल्पनाओं को रचनात्मक व कलात्मक प्रस्तुती कर अपनी प्रतिभा को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया । कला प्रदर्शिनी में वरिष्ठ कलाकार वीर नारायण आर्य, नीलम नियाज़ी, ताराचंद शर्मा, भावना सक्सेना, सुषमा सिंह, रेखा अग्रवाल, प्रभुसिंह मोरवाल, दीपशिखा मेहता, नरेन्द्र डग्गा, नरेंद्र पारीक, आयुष तिवारी, पायल, हिमाक्षी और सात्विक नामा ने अपनी रचनात्मक कलात्मक प्रतिभा को रंगों से उकेरा । सभी कलाकारों ने रक्तदान महादान जीवनदान, मेरा पहला रक्तदान एवं "मानवता की एक बूँद" विषय पर कलाकृतियों का सृजन किया । कलाचर्चा ट्रस्ट की महासचिव एवं वरिष्ठ कलाकार भावना सक्सेना ने बताया कि कार्यशाला में तैयार इन कलाकृतियों की राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर की आधुनिक कला दीर्घा में एक ल...