इंडिया फूड बिजनेस एक्सपो 15 हजार विजिटर्स के साथ बनाया कीर्तिमान
० आशा पटेल ०
झालाना के आरआईसी में राजस्थान उद्योग व्यापार महासंघ और टीपीएन सोल्यूशंस की ओर से आयोजित इंडिया फूड बिजनेस एक्सपो- 2026 संपन्न हो गया। एक्सपो में तीन दिन के दौरान देशभर से 15 हजार ट्रेड विजिटर्स ने भाग लिया। एक्सपो के समापन सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने भाग लिया और अध्यक्षता बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने की। गोपाल शर्मा ने कहा कि एक्सपो में जिस तरह से भीड़ उमडी है, उसे देखकर लग रहा है कि वैश्विक स्तर पर तनाव और मंदी के बावजूद देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार के बेहतर प्रबंधन के कारण यहां उद्योग व्यापार लगातार आगे बढ़ रहा है।अशोक परनामी ने एक्सपो के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस एक्सपो के आयोजन से व्यापार के साथ प्रदेश की फूड इंडस्ट्री में रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। इससे पहले अतिथियों ने एक्सपो का विजिट कर देशभर से आए एग्जीबिटर्स का उत्साहवर्धन किया।अवार्ड समारोह में माहेश्वरी चाय के गौरीशंकर परवाल, पीसीएम मसाले के अंकित खंडेलवाल, टीडब्यूएस के अशोक पाटनी और किराना किंग के बलवंत राणा को एक्सपो में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। सभी एग्जीबिटर्स का भी स्मृति चिन्ह देकर आभार जताया गया। राजस्थान चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष आरएस जैमिनी, पीएमएआर के महासचिव राधेश्याम शर्मा, राजस्थान दुकानदार महासंघ के अध्यक्ष किशोर टाक, कैट के प्रदेश महामंत्री हेमंत प्रभाकर , अरातिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर समारोह में भाग लिया।
एक्सपो के आयोजक राजस्थान उद्योग व्यापार महासंघ के चेयरमैन डॉ अरुण अग्रवाल, प्रेसिडेंट जगदीश सोमानी, महामंत्री जितेंद्र गोयल ने सभी अतिथियों, एग्जीबिटर्स , विजिटर्स और सहयोगियों का आभार जताते हुए जयपुर की सफलता के बाद ओडीओपी नेशनल एक्सपो के आयोजन की घोषणा की। यह राष्ट्रीय स्तर का ओडीओपी एक्सपो दिल्ली के भारत मंडपम् में अगले साल जनवरी में आयोजित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ