आनंद मोहन पार्टी बदलने में माहिर,क्षत्रिय समाज का नेतृत्व करने योग्य नहीं : डॉ. अजय कुमार सिंह

० संत कुमार गोस्वामी ० 
सीवान, बिहार। जेडीयू नेता एवं अधिवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि आनंद मोहन लगातार दल बदलने की राजनीति के कारण क्षत्रिय समाज का भला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि “आनंद मोहन का राजनीतिक चरित्र हमेशा अदल-बदल वाला रहा है। वे अब तक करीब 29 राजनीतिक दलों और गठबंधनों का चक्कर लगा चुके हैं। ऐसे व्यक्ति से समाज के स्थिर नेतृत्व की उम्मीद नहीं की जा सकती।

डॉ. सिंह ने आरोप लगाया कि आनंद मोहन की राजनीति के कारण राजपूत समाज पिछले 20 वर्षों में राजनीतिक रूप से पीछे चला गया और समाज को लगभग 40 साल पीछे धकेल दिया गया। उन्होंने कहा कि “लगातार अवसरवादी राजनीति के कारण राजपूत समाज की विश्वसनीयता विभिन्न राजनीतिक दलों में कम हुई है। आज समाज को स्थिर, ईमानदार और विकासवादी नेतृत्व की जरूरत है, न कि व्यक्तिगत और पारिवारिक राजनीति की।

डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar और मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और जनता अब विकास एवं विश्वास की राजनीति चाहती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास