लखनऊ में 05 से 08 फरवरी तक रक्षा प्रदर्शनी



अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराए जाने वाले इस तरह के आयोजनों से न केवल वरिष्ठ विदेशी प्रतिनिधियों के साथ व्यवसाय संबंधी बातचीत को बल्कि सरकारों के बीच बैठकें आयोजित करने और समझौता ज्ञापनों को कारगर बनाने में मदद मिलती है। प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए उत्‍तर प्रदेश के एक आकर्षक स्‍थल के रूप में उभरने पर प्रकाश डाला जाएगा। यह प्रदर्शनी रक्षा उद्योग में गठबंधनों और संयुक्‍त उद्यमों के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगी।


नयी दिल्ली - रक्षा प्रदर्शनी भारत – 2020 के 11वें द्विवार्षिक संस्करण का पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 05 से 08 फरवरी तक आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय रक्षा उद्योग को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और अपनी निर्यात संभावनाओं को बढ़ाने का एक उत्कृष्ट अवसर मिलेगा। रक्षा प्रदर्शनी भारत - 2020 का मुख्य विषय “भारत :  उभरता हुआ रक्षा निर्माण केन्द्र” है और इसमें रक्षा के डिजिटल परिवर्तन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


इस उत्‍तरी राज्‍य में एक मजबूत रक्षा औद्योगिक बुनियादी ढांचा है। यहां लखनऊ, कानपुर, कोरबा और नैनी (प्रयागराज) स्थित हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स की चार इकाइयां, कानपुर, कोरबा, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद सहित नौ आयुध फैक्‍टरी इकाइयां तथा गाजियाबाद में भारत इलैक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड की एक इकाई है। भारत के दो रक्षा औद्योगिक गलियारों (डीआईसी) में से एक को उत्‍तर प्रदेश में बनाने की योजना बनाई गई है। ये गलियारे भारतीय रक्षा उद्योग सहित रक्षा सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्‍साहित करेंगे तथा सार्वजनिक रक्षा क्षेत्र उपक्रमों (डीपीएसयू) को बढ़ावा देंगे। अन्‍य डीआईसी तमिलनाडु में बनाने का प्रस्‍ताव है।


यह रक्षा प्रदर्शनी बड़े विदेशी मौलिक उपकरण निर्माताओं (ओईएम) को भारतीय रक्षा उद्योग के साथ सहयोग करने और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगी।


यह रक्षा प्रदर्शनी रक्षा उद्योग ओईएम, प्रदर्शनी लगाने वालों और निजी उद्योग को अपने नवीनतम अविष्‍कारों और क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए एक अनोखा मंच प्रदान करेगी।


इस रक्षा प्रदर्शनी में देश- विदेश के मंत्रिस्‍तरीय प्रतिनिधिमंडलों और देश भर के और विदेशी मेहमानों के आने की संभावना है। इस प्रदर्शनी में भारत को एक उभरते हुए निर्माण केन्‍द्र के रूप में देखने का अवसर मिलेगा जो न केवल हमारी रक्षा सेनाओं को बल्कि दुनिया को निर्यात के लिए रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्‍पादन का आकर्षक अवसर प्रदान करेंगे।   


   



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा