नाटक ~ "ये रिश्ता" का सफल मंचन







नई दिल्ली अभिकल्प के  तत्वाधान मे नाटक "ये रिश्ता"  का लोक कला मंच के सभागार नई दिल्ली मे सफलता पुर्वक मंचन  किया गया। मुंशी प्रेमचंद की कहानी भूत पर आधारित इस नाटक मे मानवीय रिश्तो की मर्यादा को बनाए रखने पर ताना बाना बुना गया है।


 

अपने शसक्त अभिनय से  कलाकारों ने नाटक को जीवन्त बना दिया।    नाटक मे दर्शाया गया है कि वकील सीता नाथ को चार बेटे है और बेटी न होने का ग़म है। बेटी की कमी को पुरा करने के इरादे से वो अपनी चार साल की छोटी सी साली को ही बेटी करके पालने का निश्चय करता है और उसे बहुत प्यार से पालता भी है किंतु समय बीतने के साथ और उसकी पत्नी के देहांत के बाद वकील साहब की नियत मे फर्क आ जाता है वो लड़की भी अब जवान हो गई थी  वकील साहब अब उसी लड़की से शादी कर लेते है जिसे कभी वो इस घर मे बेटी बना कर लाये थे।


 

यहाँ रिश्तों मे अनर्थ महान लेखक मुंशी प्रेमचंद भी कैसे होने देते। वकील साहब की पत्नी की आत्मा उसे झंझोर कर रख देती है और उसे अपनी गलती का अहसास होता है। बाबू भाई, बंसी धमेजा रानी भम्भानी, गिरीश चावला , योगीता वासवानी तथा कविता आनंद ने मंच पर अपनी अदाकारी के जौहर दिखाए । मंच के पीछे संध्या तथा कमल भम्भानी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई । नाटक का निर्देशन दीपक गुरनानी ने किया था

 

 




 



 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा