फ़िज़ाओं में ज़हर घोला आज मुस्कान रूठी

० सुषमा भंडारी ० 
हवाओं में ज़हर घोला
फ़िज़ाओं में ज़हर घोला
आज मुस्कान रूठी है
खुशी मानव ने लूटी है
हमारे पास सब प्रश्नों के हल मौजूद हैं लेकिन
अभी भी रौन्द कर धरती ख़ज़ाना कर रहे खाली------
कभी काटे यहाँ पर्वत
कभी रोका है पानी को
खड़ी की हैं इमारत पर
लूट खेतों की रानी को
गाँव के गाँव खाली हो गये , उजडे पशु - पक्षी
हुए हैं सब यहाँ विकसित मगर संस्कार से खाली-------
कार खाने गगन चुम्बी
बदरिया हो गई धूमिल

केमिकल बन के नागिन सा
गया नदियों में जैसे मिल
बचें अब किस तरह से आज इस फैले ज़हर से हम
हुई घर घर में बीमारी , हुये हैं घर के घर खाली-----
आई दीवाली जगमग फिर

बंदिशे साथ लाई है
कुसूर अपना हमारा है
अब! नियमों में भलाई है
पटाखे -बम्ब- विस्फोटक
हैं जीवन के लिए खतरा

आओ मन से जला दें हम ईर्ष्या -द्वेष-बदहाली
और हंसकर कहें सब से
सभी को शुभ हो दीवाली---

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड