पांच रचनाकारों को प्रदान किया गया डाॅ. तिवारी स्मृति सम्मान

० योगेश भट्ट ० 
इंदौर। लोकमंगल का वाहक बनकर उभरा है साहित्य। आज का समय विचारों की घर वापसी का समय है। विचारों की यह घर वापसी भारतीयता की ओर वापसी है। हम पश्चिम के नहीं अपने विचारों को अपनाकर आगे बढ़ सकते हैं। बहुभाषीय होना हम भारतीयों की ताकत है। यह बात प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने कही।  वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस. एन. तिवारी स्मृति साहित्य सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
समारोह में पांच रचनाकारों को सम्मानित किया गया। इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित समारोह की अध्यक्षता साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने कहा कि वर्तमान युग साहित्य और पत्रकारिता के समन्वय का स्वर्णिम युग है। ऐसे साहित्यिक आयोजनों से भाषा और साहित्य की पुरानी गरिमा लौटाने में मदद मिलती है। विशेष अतिथि इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने इंदौर में बढ़ती साहित्यिक गतिविधियों पर प्रसन्नता जाहिर की। 
स्वागत भाषण सुषमा दुबे ने और संस्था व अतिथि परिचय मुकेश तिवारी ने दिया। अतिथियों का स्वागत  दिनेश शुक्ला, डाॅ.सोनाली सिंह और डाॅ. दीपा व्यास ने किया। संचालन प्रथमेश व्यास ने किया। आभार देवेंद्र सिंह सिसौदिया ने माना। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. पद्मा सिंह, प्रभु त्रिवेदी को विशिष्ट साहित्यिक योगदान सम्मान, डाॅ. गरिमा संजय दुबे को विधा आधारित सम्मान, माधुरी व्यास को कृति आधारित सम्मान और हर्षवर्धन प्रकाश को प्रतिभावान युवा रचनाकार सम्मान प्रदान किया गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत