वंदे भारत एक्सप्रेस लोगों को हवाई यात्रा जैसा अनुभव प्रदान कर रही है

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - भारतीय रेलवे विभिन्न प्रकार की सेवाओं जैसे छोटी दूरी, लंबी दूरी, आरक्षित, अनारक्षित आदि का संचालन करके आबादी के सभी वर्गों को किफायती परिवहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वर्तमान में, देश भर में वंदे भारत ट्रेनों की 102 सेवाएँ संचालित की जाती हैं। वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 31 मार्च, 2024 तक 2 करोड़ 15 लाख से अधिक लोग इससे यात्रा कर चुके हैं। 07 मई 2024 को वंदे भारत ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी 98% थी।

 वंदे भारत ट्रेन सेवाओं को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और वित्त वर्ष 2024-25 में 7 मई तक औसत ऑक्यूपेंसी 103% रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान वंदे भारत ट्रेनों की कुल ऑक्यूपेंसी 96% से अधिक रही। वंदे भारत एक्सप्रेस लोगों को हवाई यात्रा जैसा अनुभव प्रदान कर रही है। यही वजह है कि लोग वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करना पसंद करते हैं। एक तरह से वंदे भारत एक्सप्रेस विकास, आधुनिकता, स्थिरता और आत्मनिर्भरता का पर्याय बन गई है।

देश भर में कुल 284 जिले वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा से जुड़ चुके हैं। भविष्य में यह संख्या बढ़ती रहेगी। रेलवे नेटवर्क के 100 रूटों पर कुल 102 वंदे भारत ट्रेनें सेवाएं दे रही हैं। वंदे भारत ट्रेनों ने एक साल में पृथ्वी के 310 चक्कर लगाने के बराबर दूरी तय की है: वित्तीय वर्ष 2023-24 में वंदे भारत ट्रेनों द्वारा तय की गई दूरी, यानी अप-डाउन मूवमेंट की मात्रा, पृथ्वी का लगभग 310 चक्कर लगाने के बराबर है। रेल यात्रियों के बीच वंदे भारत की लोकप्रियता को देखते हुए अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें भी शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए बहुत तेजी से काम चल रहा है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के सभी कोच में ऑटोमैटिक दरवाजे, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, वाई-फाई सेवा और आरामदायक सीटें लगी हैं। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की अतिरिक्त सुविधा है। सभी कोच में गर्म खाना और कोल्ड ड्रिंक परोसने के लिए पेंट्री की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, स्पीड, सुरक्षा और आराम इस ट्रेन की खासियत हैं। कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए वंदे भारत ट्रेन में रीजेनरेटिव ब्रेक सिस्टम लगाया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच साउंड प्रूफ हैं। इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस के नए डिजाइन में हवा को शुद्ध करने के लिए रूफ माउंटेड पैकेज यूनिट (आरएमपीयू) में फोटो-कैटेलिटिक अल्ट्रावॉयलेट एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम लगाया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत