समाचार पत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार गंभीर

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश भर के समाचार पत्रों की मौजूदा समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित कदम उठाने का निर्देश भारत के समाचार पत्रों के महापंजीयक और केंद्रीय संचार ब्यूरो के महानिदेशक को दिया है। वैष्णव ने उनसे मिलने गये अखिल भारतीय समाचार पत्र प्रकाशक - संपादक संघ के प्रतिनिधिमंडल की ओर से समाचार पत्रों के समक्ष उत्पन्न मौजूदा समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के संयोजक कमल किशोर ने किया।

 प्रतिनिधिमंडल में अशोक कुमार, श्रीराम अम्बष्ट, वेद प्रकाश, हिमांशु शेखर, मधुकर सिंह, नित्यानंद शुक्ला, देवन राय, दिग्विजय सिंह, संजय पोद्दार, साकेत कुमार, काैस्तुभ किशोर, मो कबीर, शमी अहमद, फैज अकरम, खुर्शीद अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अखिल भारतीय समाचारपत्र प्रकाशक-संपादक संघ की केंद्रीय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देशभर के समाचारपत्रों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं को सरकार के समक्ष रखना और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करना था।

 मंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और समाचारपत्रों को आ रही परेशानियों को समझते हुए तत्काल राहत देने का आश्वासन दिया। उन्होंने पीआरजीआई एक्ट 2023 के जटिल प्रावधानों पर तत्काल रोक लगाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। लघु एवं मध्यम समाचारपत्रों की भूमिका लोकतंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें इस बात की जानकारी मिली है कि पीआरजीआई एक्ट 2023 के कुछ प्रावधानों से समाचारपत्रों के संचालन में कठिनाइयाँ उत्पन्न हुई हैं। 

सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है, और जल्द ही आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि देशभर के समाचारपत्र निर्बाध रूप से कार्य कर सकें और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि समाचारपत्रों के संचालन में सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी और उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

 शिष्टमंडल ने प्रेस महापंजीयक भूपेंद्र कैंथोला एवं सीबीसी (केंद्रीय संचार ब्यूरो) के महानिदेशक वाई के बवेजा से भी मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न समाचारपत्रों के प्रकाशकों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से उनके समक्ष रखा। प्रेस महापंजीयक ने भी प्रकाशकों को आश्वासन दिया कि पीआरजीआई एक्ट में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे तथा समाचारपत्रों की प्रसार जांच की अवधि को भी बढ़ाया जाएगा।

सीबीसी के महानिदेशक ने भी प्रकाशकों को यह भरोसा दिलाया कि सीबीसी द्वारा जारी रेट कार्ड की अवधि को विस्तार देने पर विचार किया जाएगा ताकि समाचारपत्रों को वित्तीय संकट से उबरने में मदद मिल सके। पीआरजीआई एक्ट 2023 के लागू होने के बाद से कई लघु एवं मध्यम समाचारपत्रों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया था। इस कानून के जटिल प्रावधानों ने छोटे समाचारपत्रों के संचालन में कई कठिनाइयाँ उत्पन्न कर दी थीं। इन्हीं समस्याओं को हल करने के लिए अखिल भारतीय समाचारपत्र प्रकाशक / संपादक संघ का गठन हुआ था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत