देश को सबल हाथों में सौंपने में जहां मतदाता का योगदान है वहीं योग्य प्रतिनिधि का चयन आवश्यक है


बदलता परिवेश आदिकाल से सृष्टि में परिवर्तन भौगोलिक,मौसम,जलवायु परिवर्तन और ऋतुओं के आधार पर अविरल होता चला आया है। यही नही उतरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुवों में जो परिवर्तन हुआ है उसमें सूर्य की किरणों का आधार माना गया है।जलवायु के परिवर्तन स्वरूप पेड़ पौधों जीव जंतुओं को भी अलग अलग आकार प्रकार में भी बिभक्त होते देखा जा सकता है। रहन सहन,खान पान जीवन शैली पर भी लगातार परिवर्तन होते रहते हैं।सामाजिक संरचनाओं के आधार पर हर प्रकार के परिवर्तन चक्रीय होते हैं।


आज हमारा जो पहनाव है कल वह बदल जाता है इसी तरह बोली भाषा में भी देश काल के अनुसार स्वाभाविक बदलाव होते हैं
मातृभाषा के साथ हम कई अन्य भाषाओं का भी अध्ययन इस लिए करते हैं कि अपने व्यवसाय तथा रोजगार में उसका उपयोग कर सकें। वर्तमान समय में आज का मानवीय स्वरूप भी परिवर्तन की शरण में लगातार बदलता चला जा रहा है,कभी संयुक्त परिवार होते थे,आज एकल परिवारों की संख्या बढ़ती चली जा रही है।लोग आपस में एक-दूसरे का दुःख दर्द बांटा करते थे। चिठ्ठी पत्री भेजी जाती थी फोन पर बात होती थी।


आज पाश्चात्य रीति रिवाजों को लेकर गुड नाईट और गुड मॉर्निंग के शॉर्ट फॉर्म पर आ गये हैं। परिवर्तन की सीमाओं का लगातार दोहन मानवीय जीवन के लिए जहां अच्छा है वहीं अहित कर भी सावित हो सकती है आवश्यकता इस बात की है कि प्राकृतिक और मानवीय परिवर्तनों में कुछ आमूल चूल परिवर्तन हो जाने चाहिए। वातावरण की शुद्धि के लिए जल जंगल का संवर्धन किया जाना चाहिए।


शिक्षा जीवन पूरक बने। उसमें चरित्र निर्माण का उद्देश्य हो, चरित्र बल से ही सबल राष्ट्र का निर्माण होता है। देश का बिकास शासन सत्ता पर निर्भर करता है। हमारे लोकतंत्र के पवित्र मंदिर में उज्वल छवि के प्रतिनिधि हों, राज्यों में चरित्रवान नेतृत्व हो तो राम राज्य स्वत; अवतरित हो जायेगा। इस परिवर्तन को लाने में युवा वर्ग की महति भूमिका है देश को सबल हाथों में सौंपने में जहां मतदाता का योगदान है वहीं योग्य प्रतिनिधि का चयन आवश्यक है।अधिकतर देखा गया है कि सत्ता की भूख में योग्य अयोग्य  का ध्यान नहीं दिया जाता परिणाम स्वरूप इस का फल जनता को भोगना पड़ता है,साथ ही अयोग्य शासन तंत्र को बढ़ावा मिलता है।
नव भारत के निर्माण में बाच्छित परिवर्तन लाना हम सब का उत्तरदायित्व है। बापू जी की एक सौ पचासवीं जयंती पर हम समस्त नागरिक प्रतिंज्ञावद्ध हों कि हम श्रेष्ठ और समृद्ध भारत के निर्माण में आमूलचूल परिवर्तन लायेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड