कन्या पूजा ( लघुकथा )


रामरती !
तुम्हे पहले भी कहा है अपनी बेटी को घर
पर ही छोड कर आया कर, तेरा काम में नहीं, बेटी में ध्यान 
लगा रह्ता है।
जी मालकिन। 
पुरानी मालकिन ने कभी टोका नहीं इसलिये ये ये ये----वो मैं----
मैं टोक रहीं हूं न बस्स्स्स्स।
चिल्लाते हुये मिसेज शर्मा गुर्राई।
खैर। बेचारी रामरती अपनी पड़ोसन बिमला के पास गुडिया को छौडने लगी। मदन पर उसको भरोसा न था
रामरती का पति जो निक्क्मा और शराबी के अलावा कुछ नहीं।
यूं ही सब ठीक चलता रहा । रामरती को काम की जरूरत थी सो वो भी भूल गई मालकिन के व्यव्हार को और मिसेज शर्मा भी रामरती के काम से खुश थी।
नवरात्री आने वाली थी मिसेज शर्मा पूजा- पाठ धर्म -कर्म वाली थी। कन्या पूजन का दिन आया मिसेज शर्मा को
सोसायटी में कहीं कन्या नहीं मिली या यूं कहें कि आने को तैयार नहीं हुई।
रामरती घर जाओ अपनी बेटी को नहला कर ले आओ मुझे कन्या पूजन करना हैं रामरती मालकिन को टकटकी
लगाये निहार रही थी।
सुषमा भंडारी


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार