‘पुकार’ नाटक का मंचन - रंगायन में गूंजी कुरीतियों से त्रस्त समाज की पुकार

० अशोक चतुर्वेदी ० 

जयपुरः  जवाहर कला केंद्र के रंगायान सभागार में शुक्रवार को ‘पुकार’ नाटक का मंचन हुआ। डाॅ. सौरभ भट्ट के निर्देशन में रंगकर्मियों ने कुरीतियों से त्रस्त समाज की व्यथा जाहिर की। पाक्षिक नाट्य योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। एक गलत फैसले से हुई मुश्किल
‘पुकार’ तपन भट्ट द्वारा लिखित कहानी पर आधारित है। गाॅंव का सरपंच नानका लोगों की भलाई के लिए के लिए तत्पर रहता है। नानका समाज के दबाव में एक गलत कदम उठाता है। उसकी पत्नी धानका के दिमाग पर इसका गलत असर पड़ता है। इलाज के लिए ओझा को बुलाया जाता है।
कब सुनी जाएगी पेड़ की पुकार? ओझा सरपंच की नब्ज टटोलता है। इसके बाद नानका अपने फैसलों के बारे में बताता है। वह बाल विवाह व नाता रोकता है, विधवा विवाह करवाता है। इसी बीच वह ऑनर किलिंग के आरोपियों को बचा बैठता है। इसके बाद धानका खुलासा करती हैं कि यह बात सामने लाने के लिए ही वह पागल होने का नाटक कर रही होती हैं। कहानी पुकार है उस पेड़ की जिस पर जाति-वर्ग का भेद मिटाकर प्रेम करने वालों को इज्जत के नाम पर फंदा लगा दिया जाता है।

इन्होंने निभाई भूमिका डॉ. सौरभ भट्ट, विशाल भट्ट व अन्नपूर्णा ने क्रमशः ओझा, सरपंच व सरपंच की पत्नी का रोल अदा किया। कुल 20 कलाकारों ने अपने अभिनय से नाटक में जान डाली। मंच से परे आसिफ शेर अली ने मंच सज्जा, डाॅ. सौरभ भट्ट, अनुज व शैलेन्द्र शर्मा ने म्यूजिक, पवन शर्मा ने प्रकाश व्यवस्था संभाली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार