निदेशक डीआईपीआर को ‘राजस्थान के प्रचलित लोक नृत्य’ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट


० आशा पटेल ० 
जयपुर । सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा को पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल ने ‘राजस्थान के प्रचलित लोक नृत्य’ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक ने मेघवाल के प्रयास की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक अरुण जोशी, वित्तीय सलाहकार सुभाष दानोदिया, संयुक्त निदेशक शिव चंद मीणा, जनसंपर्क अधिकारी आशीष जैन, निजी सचिव रवि पारीक उपस्थित थे।लेखक पन्नालाल मेघवाल की इस पुस्तक में राजस्थान की कला एवं संस्कृति से जुड़े तेरहताली, घूमर, चरी, कालबेलिया, चकरी, भवाई, जसनाथी, धाकड़, गींदड, वीर तेजाजी, कच्छी घोड़ी, कथौड़ी, भील, गरासिया, गैर, चंग, बम, ढोल एवं शूकर लोकनृत्य सम्मिलित हैं। 

मेघवाल की इस पुस्तक में मांड, मांगणियार एवं लांगुरिया गायन, तुर्रा कलंगी, कुचामणि ख्याल एवं गवरी, लोकनाट्य, सहरिया एवं टूंटिया स्वांग, बीकानेर की रम्मतें, राजस्थान की नट परंपरा, कठपुतली नृत्य कला एवं लोक वाद्य यंत्रों का विषद उल्लेख है। पुस्तक में राजस्थान के लोकनृत्यों, लोकनाट्यों, लोकगायन एवं लोकवादन को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रकाशित किया गया है। यह पुस्तक राजस्थानी ग्रंथागार, जोधपुर से प्रकाशित हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा