किसान आन्दोलन ग्राउंड जीरो’ मौजूदा दौर का अहम दस्तावेज

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। यह पिछले दिनों हुए ऐतिहासिक किसान आंदोलन के दस्तावेजीकरण का पहला प्रयास है। यह फील्ड रिपोर्टिंग का नायाब नमूना है,मनदीप नौजवान पत्रकार हैं,उन्होंने इस किताब में किसान आंदोलन की डेली डायरी लिखी है।यह किताब हमारे दौर का अहम दस्तावेज है, किसान आंदोलन ऑर्गेनिक आंदोलन था, किसी सियासी पार्टी में यह आंदोलन पैदा करने की कूवत नहीं थी, यह आम जनता ने खड़ा किया था। यह कहना था लेखक मनदीप पुनिया की किताब ‘किसान आन्दोलन ग्राउंड जीरो 2020-21’ के लोकार्पण पर उपस्थित वक्ताओं का।

इस देशव्यापी और देश के इतिहास के सबसे सफल आन्दोलन की निष्पक्ष भाव से पड़ताल करती लेखक मनदीप पुनिया की किताब ‘किसान आन्दोलन ग्राउंड जीरो 2020-21’ का लोकार्पण प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में हुआ। इस मौके पर वक्ताओं में प्रो मनोज कुमार झा-राज्यसभा सदस्य, प्रो.आनंद प्रधान, एवं डॉ. नवशरण कौर-समाजशात्री -सामाजिक आदि मौजूद रहे।  इस मौके पर बोलते हुए प्रो. आनंद प्रधान ने कहा,“ यह पिछले दिनों हुए ऐतिहासिक किसान आंदोलन के दासतावेजीकरण का पहला प्रयास है जो दूसरों को भी प्रेरित करेगा।पुनिया ने जिस हरियाणवी की छौंक वाली जीवंत भाषा में यह किताब लिखी है वह हिंदी की परिधि का विस्तार करती है ।

 फणीश्वरनाथ रेणु की याद दिलाती है, यह फील्ड रिपोर्टिंग का नायाब नमूना है। मनदीप ने अपनी जमीनी रिपोर्टिंग के जरिये न केवल देश दुनिया को भारतीय किसानों की समस्याओं से, उनके संघर्ष से अवगत कराया है, बल्कि पत्रकारिता में व्याप्त मौजूदा जड़ता को तोड़ती है और जनांदोलनों से जोड़कर उसको नया तेवर और अर्थवत्ता प्रदान करती है।जब आज के समय में पत्रकारिता सिर्फ 200-300 शब्दों के बीच में सिमट के रह गयी है़ ऐसे समय में मनदीप पुनिया ने धैर्य रखकर विस्तार से एक इतनी लंबी किताब लिख डाली है।” डॉ. नवशरण कौर ने कहा, “मनदीप नौजवान और बेबाक पत्रकार हैं। उन्होंने इस किताब में किसान आंदोलन की डेली डायरी लिखी है, उन्होंने जमीनी रिपोर्टिंग की है। यह गौर करना चाहिए कि मनदीप ने किनकी तरफ खड़े होकर यह रिपोर्ताज लिखा है, इस किताब से उन्होंने अपेक्षाएं बढ़ा दी है।

किसान आंदोलन में अनेक संगठन शामिल थे, उनके बीच मतभेद भी थे पर उन्होंने तमाम मुश्किलों के बीच एकता बनाये रखी, इसको रेखांकित किया जाना चाहिए। किसान जत्थेबंदियों का लम्बा इतिहास है, वे आज भी संघर्षरत हैं, उसमें बुजुर्ग से लेकर युवा सभी सक्रिय रहे हैं। उनको विभाजित करके नहीं देखा जाना चाहिए। मनदीप ने बहुत मेहनत से यह किताब लिखी है, उन्होंने ग्राउंड रिपोर्ट लिखी है । उम्मीद है वे यह भी लिखेंगे कि जिस ग्राउंड की रिपोर्ट उन्होंने दी वह ग्राउंड किस तरह तैयार हुई। यह सिक्खों का आंदोलन नहीं था ,यह देश के उन किसानों का आंदोलन था जो अपने हक के लिये लड़ रहे थे”।

 लेखक मनदीप पुनिया ने कहा, “यह किताब इसलिए लिखनी शुरू कि ताकि किसानों का सरकार के प्रति गुस्सा, उनके नेताओं की सरकार के साथ इंटरेक्शन, सरकार का उनके प्रति रवैया और खुद किसानों की किसान नेताओं के साथ इंटरेक्शन को समझा जा सके. यह एक रिपोर्ताज है, जिसमें मैंने किसान आंदोलन की शुरुआत से लेकर आखिर तक, हर जरूरी पहलू को कवर करने की कोशिश की हैइस अवसर पर अपने विचार रखते राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी ने कहा, “समाज लगातार बदल रहा है. हरेक बदलाव के साथ कई सवालों के जवाब मिल जाते हैं तो कुछ नए सवाल, कुछ नए मुद्दे सामने आ जाते हैं. ऐसी हलचलों से, ऐसे मुद्दों से अपने पाठकों को अवगत कराना हम जरूरी समझते हैं. समाज की लोकतांत्रिक बुनियाद की मजबूती का संकेत उसमें होने वाले

में बहस मुबाहिसों से मिलता है. बहस मुवाहिसे बेहतर समाज के लिए आवश्यक हैं. इन्हीं सोच के कारण हमने 'सार्थक' से मनदीप पुनिया की यह किताब छापी. 2020-21 का किसान आंदोलन आजादी के बाद की सबसे अहम घटनाओं में से एक साबित हुआ. ऐसी किसी भी महत्वपूर्ण परिघटना के बारे में पाठकों को जानकारी देना हमारी प्राथमिकता में रहा है. अपने 75 साल की यात्रा में राजकमल प्रकाशन ने अपनी प्राथमिकता से कभी किनारा नहीं किया. मनदीप की किताब का प्रकाशन इसका नवीनतम प्रमाण है.”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड