पुस्तक "पानी जैसा देस" का हुआ लोकार्पण

० 
संत कुमार गोस्वामी ० 
पटना : भारतीय नृत्य कला मंदिर के सांस्कृतिक परिसर में आयोजित किताब उत्सव में प्रसिद्ध मनोचिकित्सक एवं कवि एवं मनोवेद पत्रिका के संपादक डॉ विनय कुमार की पुस्तक "पानी जैसा देस" का लोकार्पण हुआ। पुस्तक का लोकार्पण कवि आलोक धन्वा, अरुण कमल, प्रेमकुमार मणि, प्रोफेसर तरुण कुमार एवं डॉ विनय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर तरुण कुमार ने डॉ विनय कुमार की कविताएं बेहद संवेदनशील है। सारी कविताएं समय से संवाद करती हुई प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा की विनय कुमार समकालीन कविता के बेहतरीन कवि हैं।

 प्रेम कुमार मणि ने कहा कि - पानी जैसा देश कविता संग्रह में कई कविताओं ने मुझे निःशब्द कर दिया। प्रकृति की चिंता में लिखी गई हैं ये कविताएं! पानी खत्म हो रहा है , मिट्टी प्रदूषित हो रही हैं। हवा विषैली हो रही है। इन सबके बिना आखिर कौन सी दुनिया रची जा रही है । ऐसे समय में बेहद महत्वपूर्ण हैं ये कविताएं! इस अवसर पर अरुण कमलने कहा कि पानी पर इससे बेहतरीन कविताएं मैंने नहीं पढ़ी। ये कविता की बड़ी आंख है । इन कविताओं की खासियत है इनकी तरलता । ये कविताएँ पानी के साथ संगत करती हैं। इसकी भाषा लोच से भरी हुई है। आलोक धन्वा- कविता की अच्छी बात है कि यह आपके दुःख के साथ चलती है। ये भी ऐसी ही कविताएँ हैं जो आपके दुःख से बात करती है। पानी का प्रश्न इस वक्त का सबसे बड़ा दुःख है।

कवि विनय कुमार ने कहा कि सरोवर के किनारे एक पेन्टिंग देखी थी जहाँ एक स्त्री बैठी थी। बाद में वह पेन्टिंग तो मिली नहीं लेकिन वह दृश्य मन में चलती रही । एक तरह से उसकी खोज है ये कविताएँ। अक्षरों के दृश्य को देखते हुए स्थिति को देखते हुए मेरे मन में जोड़ती रही । जब पेंटिंग नहीं मिली तो कविताएं शुरू हो गई। तालाब के संज्ञान में चीजें आती रही पानी के क्रम में पानी से क्या हो सकता और पानी नहीं होने से क्या हो सकता है दोनों के बीच की यात्रा ही इसकी कविताएं हैं। कार्यक्रम का संचालन कवियत्री नताशा ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार