जेकेके में नाटक ‘नमकसार’ अगरिया समुदाय के संघर्ष का मंचन

० अशोक चतुर्वेदी ० 
जयपुरः जवाहर कला केंद्र की पाक्षिक नाट्य योजना के तहत ‘नमकसार’ नाटक का मंचन हुआ। इसमें अगरिया समुदाय के संघर्ष व पीड़ा को मंच पर जाहिर किया गया। जापानी डांस ‘बूतो’ में दिखा विरह
नाटक की कहानी रजनी मोरवाल ने लिखी है। विजय कुमार बंजारा ने नाट्य रुपांतरण और निर्देशन कर मार्मिक कहानी को समाज के सामने लाने का प्रयास किया। नाटक के मुख्य पात्र हैं लीला और मौजूं। दोनों के विरह को नाटक की शुरुआत में जापानी डांस फाॅर्म ‘बूतो’ के जरिए दर्शाया जाता है। दोनों अगरिया समुदाय से आते हैं। ये लोग अपनी गुजर बसर के लिए शारीरिक कष्ट झेलते हुए नमक बनाते हैं। आलम यह रहता है कि इन श्रमिकों के हाथ और पैर तक नमक निकालते-निकालते गल जाते हैं।

लीला जिसने अपने पिता और भाई को नमक के चक्कर में काल का ग्रास बनते देखा है वह अपने पति मौजूं को भी यह काम छोड़ने को कहती हैं। मौजूं बेबस है, साहूकार का कर्ज उसे साने नहीं देता और पेट की आग उसे जगाए रखती है। लीला नमक मजदूरों के लिए काम करने वाले एक एनजीओ से जुड़ जाती है। लीला के भसकर
प्रयास भी मौजूं को नमक की दुनिया से बाहर नहीं ला पाते। मौजूं का शरीर भी नमक की जलन में जल जाता है। पति की मौत के बाद लीला अपने आगे का जीवन नमक मजदूरों में जागरुकता, उनके पुनर्वास और कल्याण में गुजारने को आगे बढ़ जाती है।

नाटक में योगेश परिहार ने मौजूं तो रिचा पालिवाल ने लीला की भूमिका निभाई। यशेश पटेल और सुमित निठारवाल ने क्रमशः प्रकाश व संगीत संयोजन संभाला। आलोक वर्मा, विक्रम सिंह, शेलेन्द्र ने मंच सज्जा व नीतू ने कोस्ट्यूम डिजाइन की। अन्य कलाकारों में प्रांजल, नरेश, अर्जुन व प्रार्थना शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार