आध्यात्मिकता को अपना कर पत्रकार अपनी कार्यक्षमता बढ़ा सकते हैं

० योगेश भट्ट ० 
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश) 
प्रो. द्विवेदी के अनुसार वर्तमान परिदृश्य में आध्यात्मिकता का ह्रास हुआ है। आज पत्रकार स्वयं में तनावग्रस्त हैं। आध्यात्मिकता के बिना हमारे जीवन से शांति, सहयोग, सुख, करुणा आदि मूल्य समाप्त हो रहे हैं। आध्यात्मिकता को अपना कर पत्रकार अपनी कार्य क्षमता बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में संवाद और शास्त्रार्थ की परंपरा रही है, क्योंकि संवाद कभी नकारात्मक नहीं होता। उसके माध्यम से मानवता के सामने उपस्थिति हर सवाल के उत्तर पाए जा सकते हैं।

"तन, मन, धन का संतुलन आध्यात्मिक मानसिकता से ही संभव है। आध्यात्मिक ज्ञान हमें तनाव मुक्त एवं उत्साहित बनाता है। मर्यादित जीवन का आधार भी आध्यात्मिकता ही है।" यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर संस्थान के मीडिया प्रभाग (इंदौर जोन) की जोनल कोआर्डिनेटर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विमला दीदी, ब्रह्माकुमारीज माउण्ट आबू के जनसंपर्क अधिकारी राजयोगी ब्रह्माकुमार कोमल भाई, 

मीडिया प्रभाग (भोपाल) की जोनल कोआर्डिनेटर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. रीना दीदी एवं नरसिंहपुर केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम भी उपस्थित रहीं। आईआईएमसी के महानिदेशक ने कहा कि हमें पत्रकारिता का भारतीयकरण और समाज का आध्यात्मीकरण करना होगा। आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों के बिना कोई भी समाज न तो प्रगति कर सकता है और न ही सुखी रह सकता है। प्रो.द्विवेदी ने कहा कि हमें समाज के संकटों के निदान खोजने के लिए समाधानमूलक पत्रकारिता की ओर बढ़ना होगा।

इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विमला दीदी ने कहा कि पत्रकार समाज का जिम्मेदार नागरिक होता है। मीडिया के साथी समस्याओं के साथ उनका उचित समाधान भी समाज के सामने पेश करें। ब्रह्माकुमार कोमल भाई ने पत्रकारिता को एक नोबेल प्रोफेशन बताते हुए पत्रकारों को उनकी गरिमा और देश व मानवता के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान का स्मरण कराया।

ब्रह्माकुमारी डॉ. रीना दीदी ने कहा कि पत्रकारिता में आध्यात्मिकता का प्रवेश करके ही पत्रकार समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ब्रह्माकुमारी कुसुम ने उपस्थित सभी पत्रकारों से कहा कि आध्यात्मिकता के द्वारा आत्मबल बढ़ाना होगा। आत्मशक्ति को जागृत करते हुए पत्रकार अपने खोए हुए सुख और शांति को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने 'जनता की अदालत' लुघु नाटिका द्वारा मीडिया की समाज में भूमिका को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को सम्मान शॉल एवं प्रशस्ति पत्र से किया गया। आभार प्रदर्शन अजय नेमा ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत