महिलाओं एवं लड़कियों की आबादी विश्व की कुल आबादी की 49.7℅ हशिये पर

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर, लैंगिक समानता पर जागरुकता फैलाने के साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उपायों पर राजनैतिक व सामाजिक रूप से प्राथमिकता देनी चाहिए. महिलाओं एवं लड़कियों की आबादी विश्व की कुल आबादी की 49.7℅ हशिये पर है जो ऐसी समस्या है जो हमें अधिक समृद्ध, शांतिपूर्ण व दीर्घ कालिक भविष्य बनाने से रोकती है. उक्त विचार हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्व विद्यालय, UNFPA व लोक संवाद संस्थान के आयोजित कार्यशाला में उभर कर आए.
 कार्यशाला युवा पत्रकारों को लिंग समानता पर जागरुक करने के लिए आयोजित की गई. वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकार जज से भी बड़ा होता है क्योंकि लिखे हुए शब्दों का बहुत असर होता है. जो पत्रकार इस भावना से काम नहीं कर सके उनको अपना करिअर बदल लेना चाहिए. चार माह की परियोजना के अंतर्गत युवा पत्रकारों को जेंडर संवेदनशील रिपोर्टिंग करने के लिए तैयार किया जाएगा.
इस कार्यशाला में चालीस चयनित युवा पत्रकारों को जेंडर व मीडिया के विशेषज्ञों द्वारा संबोधित किया गया. कार्यशाला में UNFPA की युवा जेंडर विशेषज्ञ त्रिशा पारीक, ज्योति, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ लाड़ कुमारी जैन, प्रोफेसर शोभिता राजगोपाल, वरिष्ठ मीडिया कर्मी हिमांशू व्यास, शालिनी अग्रवाल व लोक संवाद के सचिव कल्याण सिंह कोठारी ने भी संबोधित किया.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार