शोध के बाद ही ज्योतिषि भविष्यवाणियां करें- जय प्रकाश शर्मा ‘त्रिखा’

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली- देशभर के शिखर ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों और विद्यार्थियों के बीच ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर विगत दिनों गहन चर्चा हुई। इस सम्मेलन का आयोजन राजधानी के विज्ञान भवन में मां शारदा ज्योतिष धाम अनुसंधान संस्थान, इंदौर की तरफ से किया गया था। इस अवसर पर ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के विद्वान पंडित जय प्रकाश शर्मा ‘त्रिखा’ ने कहा कि ज्योतिष वेदों का नेत्र है। ये शास्त्र अंधेरे से उजाले की तरफ लेकर जाता है। ज्योतिष शास्त्र हमारे रामायण, महाभारत और वेदों का अंग है। ये हमें भाग्यवादी नहीं, अपितु कर्मवादी बनाता है।  हमारी बिरादरी को गहन अध्ययन के बाद ही भविष्यवाणियां करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ज्योतिष, विज्ञान और आध्यत्मिकता का समन्वय है।
इस सम्मेलन में एक आम राय यह भी बनी किकई तथाकथित ज्योतिषि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अनाप-शनाप भविष्यवाणियां कर देते हैं। ये तीन महीने के ज्योतिष के अध्ययन के बाद कुंडलियां देखने और बताने लगते हैं। आज 36 गुणों में 34 गुण मिलने पर विवाह हो रहे हैं। इसके बाद विवाह टूट भी हो रहे हैं। वहीं, फैमिल कोर्ट में पति-पत्नियों के विवाद के केस बढ़ते जा रहे हैं। यह सब क्यों हो रहा है? इसका कारण ये है कि ज्योतिषी सही तरीके से तमाम योगों को नहीं देखते। वे सिर्फ गुणों के आधार पर ही कह देते हैं कि ये विवाह ठीक है, वो विवाह ठीक नहीं है।

 सम्मेलन में केन्द्र और राज्य सरकारों से आग्रह किया गया कि वे ज्योतिष शास्त्र के अध्ययन और शोध को बढ़ावा देने के लिए ठोस योजनाएं लेकर आए। देश के जाने-माने ज्योतिषियों और विद्वानों ने अपने-अपने विचार रखे। इनका मानना था कि ग्रहों का बारीकी से अध्ययन करना जरूरी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड