भारत–नेपाल परिषद हल्द्वानी में करेगा महिला सम्मेलन : नेपाली लोक गायिका इस्बल संज्याल भारत में सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली, भारत–नेपाल हिमालयी लोक संस्कृति परिषद द्वारा प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक सहयोग, हिमालय क्षेत्र की परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श हुआ। परिषद ने घोषणा की कि आगामी दिसंबर माह में उत्तराखंड के हल्द्वानी (नैनीताल) में वार्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पर्यावरण एवं लोक संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को केंद्र में रखकर सम्मेलन होगा।
मुख्य अतिथि,विधायक रविंद्र सिंह नेगी (पटपड़ गंज विधानसभा, दिल्ली सरकार) रहे। मूल रूप से उत्तराखंड से आने वाले नेगी हिमालयी कला–संस्कृति के अग्रणी नायक के रूप में विख्यात हैं और दिल्ली में जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। “भारत और नेपाल केवल पड़ोसी राष्ट्र नहीं हैं, बल्कि साझा संस्कृति, आस्था और परंपराओं के अभिन्न अंग हैं। हिमालय हमें न केवल भौगोलिक रूप से जोड़ता है, बल्कि हमारी पीढ़ियों की सांस्कृतिक स्मृतियों और लोककथाओं का आधार भी है।
इस प्रकार के आयोजन हमारी पहचान को सशक्त करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर नेपाल की लोकप्रिय गायिका इब्सल संजयाल और उत्तराखंड रानीखेत की जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती को उनके विशिष्ट योगदान के लिए “विशेष हिमालय गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इब्सल संजयाल ने अपनी संस्कृति और लोकगायन की परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अपनी सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया। वहीं शांति उप्रेती ने जैविक खेती, ग्राम्य विकास और हिमालयी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा कि “उत्तराखंड और नेपाल की संस्कृति एक-दूसरे की पूरक हैं, और इसी आपसी सहयोग से ही हम हिमालय की धरोहर को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुँचा सकते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ लेखक, पत्रकार एवं इतिहासकार मदन मोहन सती “पर्वत शिरोमणि भगत सिंह कोश्यारी” पुस्तक के लेखक का विशेष स्वागत किया गया। परिषद के संस्थापक भुवन भट्ट ने कहा कि – “भारत–नेपाल के बीच यह सांस्कृतिक सेतु केवल आज का नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक धरोहर है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड