संदेश

नोएडा लोकमंच की नई पहल : 30 रुपये में नेत्र जांच एवं 100 रुपये में दंत उपचार की सुविधा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नोएडा। नोएडा शहर के सेक्टर-12 स्थित निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र एक नई उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। नोएडा लोकमंच के स्वास्थ्य प्रकल्प ने एक पहल करते हुए मात्र 30 रुपये में नेत्र जांच तथा मात्र 100 रुपये में दांत भरवाने अथवा निकलवाने की सुविधा प्रारंभ की है। यह सेवा केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण है। इस सेवा का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सच्ची सेवा वही है, जो जरूरतमंद व्यक्ति तक न्यूनतम लागत पर पहुंचे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि नोएडा लोकमंच पिछले तीन दशकों से गरीब, मजदूर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की सेवा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि भविष्य में एक चैरिटेबल अस्पताल की स्थाप...

ध्यान योग द्वारा शांति की अनुभूति’ पर आयोजित कार्यक्रम में ध्यान की व्यावहारिक प्रविधियों का हुआ अनुभव

चित्र
० योगेश भट्ट ०  राँची : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य पर योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इण्डिया (वाईएसएस) ने राँची आश्रम में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें संन्यासी स्वामी ईश्वरानन्द गिरि ने ‘ध्यान योग द्वारा शांति की अनुभूति’ विषय पर प्रवचन दिया। स्वामी ईश्वरानन्द ने कहा : “योग जीवन जीने का एक संपूर्ण विज्ञान है, जो शरीर, मन और आत्मा को सामंजस्यपूर्ण रूप से विकसित करते हुए मनुष्य को उसके अंतर्निहित शांति स्रोत तथा ईश्वर से जोड़ता है। स्वामीजी ने विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु तथा गौरवग्रंथ ‘योगी कथामृत’ (Autobiography of a Yogi) के लेखक परमहंस योगा नन्द की क्रियायोग शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ध्यान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर स्थित दिव्य शांति का अनुभव कर सकता है।  उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार यह वचन पढ़ा था, तब वे इसके गहन अर्थ को पूरी तरह नहीं समझ पाए थे। किंतु वर्षों के ध्यान-अभ्यास के अनुभव से उन्होंने जाना कि ध्यान का स्वाभाविक परिणाम आंतरिक शांति है। नियमित ध्यान के माध्यम से व्यक्ति जीवन की चुनौतियों, तनावों और अनिश्चितत...

राजस्थान हॉस्पिटल में योग काउंटडाउन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे देशव्यापी योग काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत स्वास्थ्य कल्याण इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज़ द्वारा मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग , आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान हॉस्पिटल (RHL), जयपुर में योग काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, राजस्थान वित्त आयोग के चैयरमेन ड़ॉ अरुण चतुर्वेदी, सिविल लाइन्स एमएलए गोपाल शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रोहिल्ला उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की कला है। उन्होंने नागरिकों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में श...

नवाब दादा कायम खाँ शहीद दिवस’ व सम्मान समारोह

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान द्वारा आयोजित “नवाब दादा कायम खाँ शहीद दिवस” एवं सम्मान समारोह कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, जयपुर में सम्पन्न हुआ।  पूरे राजस्थान भर के कार्यकर्त्ता जुटे थे | वक्फ बोर्ड के चैयरमेन डॉ खानू खान ने बताया कि इस कार्यक्रम में ' नवाब दादा कायम खाँ ' की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, राष्ट्रसेवा, त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया गया। समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को जिनमे शामिल थी कई हस्तियां जैसे शहीद परिवार ,, डॉक्डर्स,राष्ट्रीय खिलाड़ी,शिक्षण संस्थाएं और कुछ बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परसेंट मार्क्स मिलने पर स्कॉलशिप के चैक भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई। समारोह में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , लोकसभा सांसद यू पी के इमरान मसूद , लोकसभा सांसद राहुल कसवां , विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चांदना,रामलाल जाट पूर्व मंत्री सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर किशनपोल विधायक अमीन कागज़ी, आद...

सवाईसिंह शेखावत की पुस्तक ‘गश्त गिरदावरी उर्फ़ जो तहसीलदारी में देखा’ का लोकार्पण एवं परिचर्चा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति के सभागार में वरिष्ठ कवि एवं पूर्व तहसीलदार सवाईसिंह शेखावत की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘गश्त गिरदावरी उर्फ़ जो तहसीलदारी में देखा’ के लोकार्पण एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, प्रशासन और समाज जीवन से जुड़े अनेक व्यक्तियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र भानावत ने कहा कि किसी भी सरकारी अधिकारी के लिए ईमानदार बने रहना कठिन अवश्य है, लेकिन असंभव नहीं। ईमानदारी व्यक्ति के चरित्र का हिस्सा होती है और प्रशासन में पारदर्शिता तथा नैतिकता के लिए केवल रिश्वत न माँगना ही नहीं, बल्कि उसे स्वीकार न करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शेखावत की यह कृति पारंपरिक अर्थों में साहित्यिक पुस्तक भले न हो, किंतु यह अत्यंत रोचक, पठनीय और अनुभवसमृद्ध पुस्तक है, जिसमें लेखक ने तहसीलदार के रूप में अपने सेवाकाल के अनुभवों को पूरी ईमानदारी के साथ प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी टीकमचंद बोहरा ने कहा कि यह पुस्तक केवल संस्मरणों का संग्रह नहीं, बल्कि...

फर्नीचर क्यूसीओ एवं अंतरराष्ट्रीय सोशल कम्प्लायंस पर ईपीसीएच ने की कार्यशाला

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। निर्यात संवर्धन परिषद हस्तशिल्प (ईपीसीएच) द्वारा गोल्डन ट्यूलिप एसेंशियल, एम.आई. रोड में “बीआईएस अनुपालन, आगामी फर्नीचर क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर एवं अंतरराष्ट्रीय सोशल कम्प्लायंस” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 80 से अधिक निर्यातकों, उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईपीसीएच के क्षेत्रीय संयोजक गिरीश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर ईपीसीएच के पूर्व अध्यक्ष लेखराज माहेश्वरी, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय के वरिष्ठ सहायक निदेशक रजत वर्मा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र (डीआईसीसी) के सहायक आयुक्त हिमांशु जोशी, कम्प्लायंस इंडिया के विशेषज्ञ प्रतिनिधिगण तथा उद्योग जगत के अनेक व्यवसाई उपस्थित रहे। गिरीश अग्रवाल ने कहा कि फर्नीचर क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO), 2025 के लागू होने के बाद अगस्त 2026 से संबंधित एमएसएमई इकाइयों के लिए बीआईएस प्रमाणन अनिवार्य हो जाएगा। उन्होंने उद्योग जगत को आगाह करते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा के बाद बिना बीआईएस प्रमाणन वाले फर्नीचर का निर्माण, विक्रय अथवा आयात अनुमन्य नहीं होगा। वैश्...

शॉपर्स स्टॉप ने ग्लोबल गर्ल ग्रुप ऑडिशन को बढ़ावा देने के लिए हाइब इंडिया के साथ मिलकर 'गेट स्पॉटलाइट रेडी' पेश किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : भारत के प्रमुख प्रीमियम फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग डेस्टिनेशन, शॉपर्स स्टॉप ने हाइब इंडिया (HYBE INDIA) के साथ साझेदारी की है। इसके तहत दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एंबिएंस मॉल में ऑडिशन से एक इन-स्टोर अनुभव 'गेट स्पॉटलाइट रेडी' शुरू किया गया। यह साझेदारी देश के पहले ग्लोबल गर्ल ग्रुप ऑडिशन के लिए भारत की अगली पीढ़ी के कलाकारों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो युवा भारतीय प्रतिभाओं को एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। नई पीढ़ी के लिए तैयार किया गया यह अभियान एक बड़े सांस्कृतिक बदलाव को दर्शाता है, जहाँ जेन ज़ी और जेन अल्फ़ा अब सिर्फ दर्शक नहीं रह गए हैं, बल्कि दुनिया का सामना करने के लिए तैयार युवा हैं। यह पहल ब्यूटी, स्टाइल और ग्लोबल पॉप कल्चर को एक साथ लाएगी, जिससे ग्राहकों को विशेष रूप से तैयार की गई बेहद आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से स्पॉटलाइट के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा। यह अनुभव हाइब इंडिया के ग्लोबल गर्ल ग्रुप ऑडिशन को लेकर चारों ओर बढ़ते रोमांच को और बढ़ाता है। ऑनलाइन ऑडिशन 31 जुलाई तक https://india.hybeaudition.com/en पर चल रहे है...