संदेश

जून 14, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फर्नीचर क्यूसीओ एवं अंतरराष्ट्रीय सोशल कम्प्लायंस पर ईपीसीएच ने की कार्यशाला

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। निर्यात संवर्धन परिषद हस्तशिल्प (ईपीसीएच) द्वारा गोल्डन ट्यूलिप एसेंशियल, एम.आई. रोड में “बीआईएस अनुपालन, आगामी फर्नीचर क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर एवं अंतरराष्ट्रीय सोशल कम्प्लायंस” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 80 से अधिक निर्यातकों, उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईपीसीएच के क्षेत्रीय संयोजक गिरीश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर ईपीसीएच के पूर्व अध्यक्ष लेखराज माहेश्वरी, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय के वरिष्ठ सहायक निदेशक रजत वर्मा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र (डीआईसीसी) के सहायक आयुक्त हिमांशु जोशी, कम्प्लायंस इंडिया के विशेषज्ञ प्रतिनिधिगण तथा उद्योग जगत के अनेक व्यवसाई उपस्थित रहे। गिरीश अग्रवाल ने कहा कि फर्नीचर क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO), 2025 के लागू होने के बाद अगस्त 2026 से संबंधित एमएसएमई इकाइयों के लिए बीआईएस प्रमाणन अनिवार्य हो जाएगा। उन्होंने उद्योग जगत को आगाह करते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा के बाद बिना बीआईएस प्रमाणन वाले फर्नीचर का निर्माण, विक्रय अथवा आयात अनुमन्य नहीं होगा। वैश्...

शॉपर्स स्टॉप ने ग्लोबल गर्ल ग्रुप ऑडिशन को बढ़ावा देने के लिए हाइब इंडिया के साथ मिलकर 'गेट स्पॉटलाइट रेडी' पेश किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : भारत के प्रमुख प्रीमियम फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग डेस्टिनेशन, शॉपर्स स्टॉप ने हाइब इंडिया (HYBE INDIA) के साथ साझेदारी की है। इसके तहत दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एंबिएंस मॉल में ऑडिशन से एक इन-स्टोर अनुभव 'गेट स्पॉटलाइट रेडी' शुरू किया गया। यह साझेदारी देश के पहले ग्लोबल गर्ल ग्रुप ऑडिशन के लिए भारत की अगली पीढ़ी के कलाकारों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो युवा भारतीय प्रतिभाओं को एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। नई पीढ़ी के लिए तैयार किया गया यह अभियान एक बड़े सांस्कृतिक बदलाव को दर्शाता है, जहाँ जेन ज़ी और जेन अल्फ़ा अब सिर्फ दर्शक नहीं रह गए हैं, बल्कि दुनिया का सामना करने के लिए तैयार युवा हैं। यह पहल ब्यूटी, स्टाइल और ग्लोबल पॉप कल्चर को एक साथ लाएगी, जिससे ग्राहकों को विशेष रूप से तैयार की गई बेहद आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से स्पॉटलाइट के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा। यह अनुभव हाइब इंडिया के ग्लोबल गर्ल ग्रुप ऑडिशन को लेकर चारों ओर बढ़ते रोमांच को और बढ़ाता है। ऑनलाइन ऑडिशन 31 जुलाई तक https://india.hybeaudition.com/en पर चल रहे है...

IMA पासिंग आउट परेड 481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में आईएमए की IMA पासिंग आउट परेड 481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास।  देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पास आउट होने वाले कैडेट्स को भारत माता की रक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।  उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारी केवल देश की सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, सम्मान और आकांक्षाओं के भी संरक्षक हैं। इस वर्ष की पासिंग आउट परेड की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता 9 महिला कैडेटों का सफलतापूर्वक पास...

CM धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।  मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।