संदेश

जून 12, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

देश भर के डाक कर्मचारियों की मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विभागीय नीतियों के संबंध में अपनी चिंताओं को सामने रखते हुए राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। महासंघ के महासचिव अनंत कुमार पाल ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि संगठन का मानना है कि कुछ नीतिगत निर्णयों और व्यवस्थागत बदलावों से कर्मचारियों के हितों तथा डाक सेवाओं की कार्यप्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है। अनंत कुमार पाल ने कहा कि डाक विभाग में लागू की जा रही कुछ सुधारात्मक प्रक्रियाओं और परामर्शदाता संस्थाओं की सिफारिशों को लेकर कर्मचारियों के बीच आशंकाएं हैं। उनका कहना है कि विभिन्न बचत योजनाओं और अन्य कार्यों के लिए निर्धारित लक्ष्यों के कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार और दबाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिस पर गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है।  इस प्रेस वार्ता में  महासंघ के पूर्व महासचिव एवं संरक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मेल मोटर सेवा तथा सिविल विंग से संबंधित संरचनात्मक परिवर्तनों और विभिन्न संवर्गों के प्रस्तावित विलय को...

दिल्ली के मान्यता प्राप्त पत्रकारों की मांगों को शीघ्र पूरा करे सरकार : विजय शंकर चतुर्वेदी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली,एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी ने दिल्ली सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों की लंबे समय से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उनके कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और पेशेवर सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता में शामिल किया जाना चाहिए। चतुर्वेदी ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से कई बार ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा का प्रस्ताव अब तक लंबित है। उन्होंने मांग की कि दिल्ली सरकार सभी सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों के लिए कैशलेस उपचार की व्यवस्था लागू करे, ताकि आपात परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक बोझ का सामना न करना पड़े। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि देश के कई राज्यों में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों...

सेवा,सुशासन और संकल्प के 12 वर्ष 'मोदी युग' में विश्व शक्ति बन रहा है भारत

चित्र
० डॉ संजय चौधरी,जबलपुर ०  नई दिल्ली,मई 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश की कमान संभाली थी, तब भारत के सामने नीतिगत पंगुता (Policy Paralysis) से उबरने और सवा सौ करोड़ नागरिकों में एक नया आत्मविश्वास जगाने की बड़ी चुनौती थी। आज वर्ष 2026 में, जब मोदी सरकार केंद्र की सत्ता में अपने 12 वर्ष पूरे कर लगातार तीसरे कार्यकाल की मजबूत नीतियों के साथ आगे बढ़ रही है, तो भारतीय राजनीति का इतिहास एक अभूतपूर्व मोड़ पर खड़ा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन चुके हैं। उन्होंने 10 जून 2026 को पद पर लगातार 4,399 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार शासनकाल के 4,398 दिनों के 64 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह सफर केवल समय की निरंतरता का नहीं है, बल्कि यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में जनता के अभूतपूर्व और अटूट विश्वास का साक्षात प्रमाण है। इस 12 साल के सफर की सबसे बड़ी विशेषता देश में आई 'दीर्घकालिक राजनैतिक स्थिरता' है। नेहरू जी के रिकॉर्ड को पार करने के साथ ही प्रध...

ऑस्ट्रेलिया की संसद में 25 विभूतियों को मिला भारत गौरव सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  मेलबर्न ( ऑस्ट्रेलिया ) ऑस्ट्रेलिया की पार्लियामेंट ऑफ विक्टोरिया के क्वीन्स हॉल में संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित भारत गौरव अवार्ड्स के 13वें संस्करण ने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और वैश्विक भारतीय प्रतिभाओं का संगम प्रस्तुत किया। समारोह की शुरुआत भारत और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान, जिसके पश्चात मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।  समारोह में भारत सहित 18 देशों से आए प्रतिनिधियों, राजनेताओं, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, आध्यात्मिक गुरुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 25 अंतरराष्ट्रीय विभूतियों को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2012 से आयोजित हो रहे भारत गौरव अवार्ड्स आज भारतीय मूल के लोगों के लिए विश्व के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मानों में अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं।  समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज, विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्टोरिया सरकार के पर्यावरण मंत्री स्टीव डिमोपोलो...