‘मॉर्निंग ऑफ भक्ति’ कोलकाता के प्रिंसेप घाट पर भक्ति सुरों की गूंज
० संवाददाता द्वारा ० कोलकाता : कोलकाता में आस्था, भक्ति और संस्कृति का उत्सव देखने को मिला। इस्कॉन कोलकाता के प्रिंसेप घाट भक्ति वृक्ष (बलदेव ग्रुप) द्वारा आयोजित तथा रूपा के सहयोग से ‘मॉर्निंग ऑफ भक्ति – ए डे ऑफ डिवोशन, कीर्तन एंड कृपा’ ने भक्तों, आध्यात्मिक मार्गदर्शकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक आध्यात्मिक रूप से समृद्ध एवं प्रेरणादायक सुबह के लिए एकत्र किया। इस कार्यक्रम में जप, हरिनाम संकीर्तन, भगवद्गीता पर प्रेरक चर्चा, भक्तिमय संगीत, वृंदा गार्डन के भक्तों एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, दीपदान तथा गंगा आरती जैसे आध्यात्मिक आयोजन शामिल थे। इन गतिविधियों ने पूरे वातावरण को भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और आनंद का अनुभव प्राप्त हुआ। इस उत्सव का एक आकर्षण गंगा नदी में नाव पर आयोजित हरिनाम संकीर्तन रहा, जिसने भारत की समृद्ध भक्ति परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। गंगा की पावन धारा के मध्य गूंजते भक्ति-गीतों और कीर्तन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को एक अनूठा एवं अविस्मरणीय आध्य...