नवाब दादा कायम खाँ शहीद दिवस’ व सम्मान समारोह

० आशा पटेल ० 
जयपुर, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान द्वारा आयोजित “नवाब दादा कायम खाँ शहीद दिवस” एवं सम्मान समारोह कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, जयपुर में सम्पन्न हुआ।  पूरे राजस्थान भर के
कार्यकर्त्ता जुटे थे |
वक्फ बोर्ड के चैयरमेन डॉ खानू खान ने बताया कि इस कार्यक्रम में ' नवाब दादा कायम खाँ ' की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, राष्ट्रसेवा, त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया गया। समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को जिनमे शामिल थी कई हस्तियां जैसे शहीद परिवार ,, डॉक्डर्स,राष्ट्रीय खिलाड़ी,शिक्षण संस्थाएं और कुछ बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परसेंट मार्क्स मिलने पर स्कॉलशिप के चैक भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई।
समारोह में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , लोकसभा सांसद यू पी के इमरान मसूद , लोकसभा सांसद राहुल कसवां , विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चांदना,रामलाल जाट पूर्व मंत्री सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर किशनपोल विधायक अमीन कागज़ी, आदर्श नगर विधायक रफीक खान साहब, मकराना विधायक जाकिर हुसैन गेसावत साहब, फतेहपुर विधायक हाकम अली खान, पूर्व राजस्थान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलावत खान, जीवन खान पूर्व सभापति सीकर। न्यायाधीश भंवरू खान, मोहम्मद हनीफ खान व रफीक खान विधायक आलम अली खान,विधायक मंत्री रमजान खान, 
विधायक भालू खान, विधायक भंवरू खान सांसद और मंत्री अयूब खान सभी मरहूमीन के परिवार के सदस्य सहित मौलाना महमूद खिरवा, हजरत वाहिद अंगारा सज्जादा नशीन दरगाह अजमेर, मुस्ताक खान खात्यासनी डीडवाना,भंवर खान भीलवाङा, डाॅ प्रकाश चान्दवानी, असरार कुरैशी साहब (जयपुर), पार्षद  लियाकत चुगनी (जयपुर), शकील खान तथा प्रख्यात समाजसेवी सिकंदर नियाजी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और नवाब दादा कायम खाँ को खिराजे अकीदत पेश की।

 अशोक गहलोत, गोविद सिंह डोटासरा , राहुल कस्वा , इमरान मसूद और दीगर साहेबान ने दादा कायम खां के गौरवमयीं इतिहास की सराहना और प्रेरणा योग्य बताया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. खानू खान बुधवाली, चेयरमैन, राजस्थान वक्फ बोर्ड के नेतृत्व एवं संयोजन में सम्पन्न हुआ। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार