संदेश

पश्चिम एशिया में युद्ध विराम पर जयपुर में फोर्टी ने जताई खुशी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक बाजार को अब नकारात्मकता से मिलेगी मुक्‍ति, और प्रदेश के आयात- निर्यात को फिर से मिलेगी गति । ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध विराम का समझौता होने से देश के साथ प्रदेश के उद्योगपतियों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री ( फोर्टी ) अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल ने इस शांति समझौते पर खुशी जताई है, उनका कहना है कि 28 फरवरी से ही राजस्थान के आयातक और निर्यातक दोनों को ही भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि घरेलू बाजार में सरकार के बेहतर प्रबंधन से ज्‍यादा मुश्किल नहीं आई, फिर भी इस युद्ध के कारण पूरे वैश्विक बाजार में नकारात्मकता का माहौल था। अब इस समझौते से राजस्थान के उद्योग और व्यापार पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। फोर्टी के मुख्य सचिव गिरधारी खंडेलवाल का कहना है कि इस समझौते का पहला असर वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतों में गिरावट और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ेगा और जिसका सबको इंतजार है। भारत अपनी तेल आवश्यकता का बड़ा हिस्सा आयात करता है। युद्ध के दौरान कच...

अपोलो टायर्स ने वीमेन इन ब्लू के सफर और संकल्प का किया सम्मान

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  नयी दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के प्रायोजक अपोलो टायर्स ने अपने अभियान ‘हर सफर में दम है’ की प्रेरणादायक एक नया अध्याय प्रस्तुत किया है, जो वीमेन इन ब्लू की यात्राओं पर प्रकाश डालता है। यह अभियान खिलाड़ियों के कठिन और अक्सर अनदेखे रह जाने वाले सफर का सम्मान करने की उसी भावना को आगे बढ़ाता है, जिसे एक भावनात्मक और सिनेमाई दृष्टि से प्रभावशाली फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।  यह फिल्म राष्ट्रीय क्रिकेट सितारों हरमनप्रीत, स्मृति, जेमिमा, शैफाली और रेणुका के उन चुनौतीपूर्ण और कई बार अकेलेपन से भरे रास्तों को बेहद करीब से दिखाती है, जिन्हें उन्होंने वैश्विक पहचान हासिल करने से पहले तय किया। फिल्म में एक ओरिजिनल साउंडट्रैक है, जो उनके व्यक्तिगत संघर्षों और अंतिम सफलता की भावनात्मक गहराई को दर्शाता है। यह फिल्म इन चैंपियनों के शुरुआती वर्षों की कहानी को सामने लाती है और उन विशिष्ट चुनौतियों तथा अटूट जज़्बे को रेखांकित करती है, जिन्होंने उनकी सफलता की नींव रखी। लड़कों की क्रिकेट अकादमी में प्रवेश पाने के लिए युवा शैफाली द्वारा अपने बाल छोटे ...

‘मॉर्निंग ऑफ भक्ति’ कोलकाता के प्रिंसेप घाट पर भक्ति सुरों की गूंज

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : कोलकाता में आस्था, भक्ति और संस्कृति का उत्सव देखने को मिला। इस्कॉन कोलकाता के प्रिंसेप घाट भक्ति वृक्ष (बलदेव ग्रुप) द्वारा आयोजित तथा रूपा के सहयोग से ‘मॉर्निंग ऑफ भक्ति – ए डे ऑफ डिवोशन, कीर्तन एंड कृपा’ ने भक्तों, आध्यात्मिक मार्गदर्शकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक आध्यात्मिक रूप से समृद्ध एवं प्रेरणादायक सुबह के लिए एकत्र किया। इस कार्यक्रम में जप, हरिनाम संकीर्तन, भगवद्गीता पर प्रेरक चर्चा, भक्तिमय संगीत, वृंदा गार्डन के भक्तों एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, दीपदान तथा गंगा आरती जैसे आध्यात्मिक आयोजन शामिल थे। इन गतिविधियों ने पूरे वातावरण को भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और आनंद का अनुभव प्राप्त हुआ। इस उत्सव का एक आकर्षण गंगा नदी में नाव पर आयोजित हरिनाम संकीर्तन रहा, जिसने भारत की समृद्ध भक्ति परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। गंगा की पावन धारा के मध्य गूंजते भक्ति-गीतों और कीर्तन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को एक अनूठा एवं अविस्मरणीय आध्य...

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में जियो, 31 मार्च 2026 तक 6,817 पेटेंट फाइल किए

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : जियो प्लेटफॉर्म्स ने वैश्विक पेटेंट रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई। वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन यानी WIPO की ताजा पेटेंट कोऑपरेशन ट्रीटी यानी PCT रैंकिंग में जियो प्लेटफॉर्म्स ग्लोबल टॉप-20 में पहुंच गई है। कंपनी 2025 की सूची में 320 पायदान चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंची है। जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की टेक्नोलॉजी इकाई है। नई रैंकिंग के साथ जियो ग्लोबल टॉप-20 में जगह बनाने वाली अकेली भारतीय टेक इनोवेटर बन गई है। कंपनी अब हुआवेई, सैमसंग, क्वालकॉम, एलजी, पैनासोनिक, नोकिया, गूगल, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी वैश्विक टेक कंपनियों के समूह में शामिल हो गई है। जियो की पेटेंट फाइलिंग अगली पीढ़ी की डिजिटल तकनीकों पर केंद्रित है। इनमें 5G, 5G एडवांस्ड, 6G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, AI-नेटिव नेटवर्क, क्लाउड-नेटिव प्लेटफॉर्म, इंटेलिजेंट ऑटोमेशन, रेडियो एक्सेस, कोर नेटवर्क सॉफ्टवेयर, एज इंटेलिजेंस, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस, नेटवर्क स्लाइसिंग और डिजिटल सर्विसेज इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इस उपलब्धि पर जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड...

CM धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में लिया हिस्सा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  खटीमा :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का छोलिया एवं थारू सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों तथा पुष्पमालाओं से स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह अपने प्रवास के कार्यक्रमों की शुरुआत बग्घा चौवन से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इन 12 वर्षों में देशहित में अनेक ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय लिए हैं, जिनसे भारत आज विश्व में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं और अभियानों की शुरुआत की। मातृ शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान शुरू किया गया, जिससे बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर सुनिश्चित हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के म...

नोएडा लोकमंच की नई पहल : 30 रुपये में नेत्र जांच एवं 100 रुपये में दंत उपचार की सुविधा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नोएडा। नोएडा शहर के सेक्टर-12 स्थित निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र एक नई उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। नोएडा लोकमंच के स्वास्थ्य प्रकल्प ने एक पहल करते हुए मात्र 30 रुपये में नेत्र जांच तथा मात्र 100 रुपये में दांत भरवाने अथवा निकलवाने की सुविधा प्रारंभ की है। यह सेवा केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण है। इस सेवा का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सच्ची सेवा वही है, जो जरूरतमंद व्यक्ति तक न्यूनतम लागत पर पहुंचे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि नोएडा लोकमंच पिछले तीन दशकों से गरीब, मजदूर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की सेवा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि भविष्य में एक चैरिटेबल अस्पताल की स्थाप...

ध्यान योग द्वारा शांति की अनुभूति’ पर आयोजित कार्यक्रम में ध्यान की व्यावहारिक प्रविधियों का हुआ अनुभव

चित्र
० योगेश भट्ट ०  राँची : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य पर योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इण्डिया (वाईएसएस) ने राँची आश्रम में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें संन्यासी स्वामी ईश्वरानन्द गिरि ने ‘ध्यान योग द्वारा शांति की अनुभूति’ विषय पर प्रवचन दिया। स्वामी ईश्वरानन्द ने कहा : “योग जीवन जीने का एक संपूर्ण विज्ञान है, जो शरीर, मन और आत्मा को सामंजस्यपूर्ण रूप से विकसित करते हुए मनुष्य को उसके अंतर्निहित शांति स्रोत तथा ईश्वर से जोड़ता है। स्वामीजी ने विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु तथा गौरवग्रंथ ‘योगी कथामृत’ (Autobiography of a Yogi) के लेखक परमहंस योगा नन्द की क्रियायोग शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ध्यान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर स्थित दिव्य शांति का अनुभव कर सकता है।  उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार यह वचन पढ़ा था, तब वे इसके गहन अर्थ को पूरी तरह नहीं समझ पाए थे। किंतु वर्षों के ध्यान-अभ्यास के अनुभव से उन्होंने जाना कि ध्यान का स्वाभाविक परिणाम आंतरिक शांति है। नियमित ध्यान के माध्यम से व्यक्ति जीवन की चुनौतियों, तनावों और अनिश्चितत...