‘मॉर्निंग ऑफ भक्ति’ कोलकाता के प्रिंसेप घाट पर भक्ति सुरों की गूंज
कोलकाता : कोलकाता में आस्था, भक्ति और संस्कृति का उत्सव देखने को मिला। इस्कॉन कोलकाता के प्रिंसेप घाट भक्ति वृक्ष (बलदेव ग्रुप) द्वारा आयोजित तथा रूपा के सहयोग से ‘मॉर्निंग ऑफ भक्ति – ए डे ऑफ डिवोशन, कीर्तन एंड कृपा’ ने भक्तों, आध्यात्मिक मार्गदर्शकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक आध्यात्मिक रूप से समृद्ध एवं प्रेरणादायक सुबह के लिए एकत्र किया।इस कार्यक्रम में जप, हरिनाम संकीर्तन, भगवद्गीता पर प्रेरक चर्चा, भक्तिमय संगीत, वृंदा गार्डन के भक्तों एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, दीपदान तथा गंगा आरती जैसे आध्यात्मिक आयोजन शामिल थे। इन गतिविधियों ने पूरे वातावरण को भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और आनंद का अनुभव प्राप्त हुआ।इस उत्सव का एक आकर्षण गंगा नदी में नाव पर आयोजित हरिनाम संकीर्तन रहा, जिसने भारत की समृद्ध भक्ति परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। गंगा की पावन धारा के मध्य गूंजते भक्ति-गीतों और कीर्तन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को एक अनूठा एवं अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस और दिव्य ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।
इस उत्सव में कई आध्यात्मिक गुरु एवं इस्कॉन के वरिष्ठ भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें एचजी मोहन गोबिंद प्रभुजी (बालदेव ग्रुप के सर्कल सर्वेंट लीडर), एचजी लीला विहारिणी माताजी, एचजी दीन तारण दास प्रभुजी, एचजी इंदिरा सखी डीडी माताजी, अतुल प्रभुजी, प्रदीप प्रभुजी, कुमकुम माताजी सहित अनेक इस्कॉन भक्त शामिल थे। उनके प्रेरणादायक संदेशों और सहभागिता ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से परिपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाज के अग्रणी व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे। इनमें रूपा एंड कंपनी लिमिटेड के कुंज बिहारी अग्रवाल तथा श्री सीमेंट के हरि मोहन बांगुर शामिल थे। इसके अतिरिक्त, कोलकाता में मालदीव के मानद वाणिज्यदूत राम कृष्ण जायसवाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस आयोजन को आस्था, भक्ति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का एक यादगार उत्सव बना दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने लंबे समय तक स्मरणीय रहने वाला अनुभव बताया।
अतुल प्रभुजी ने कहा, “हम उन सभी के आभारी हैं जो आस्था, भक्ति और एकजुटता के इस उत्सव को वास्तव में यादगार बनाने में हमारे साथ शामिल हुए। इस कार्यक्रम ने भक्ति, सद्भाव और एकजुटता की भावना का उत्सव मनाया तथा प्रतिभागियों को भक्ति एवं सामुदायिक सेवा के शाश्वत मूल्यों से प्रेरित किया।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
टिप्पणियाँ