पश्चिम एशिया में युद्ध विराम पर जयपुर में फोर्टी ने जताई खुशी
० आशा पटेल ० जयपुर। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक बाजार को अब नकारात्मकता से मिलेगी मुक्ति, और प्रदेश के आयात- निर्यात को फिर से मिलेगी गति । ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध विराम का समझौता होने से देश के साथ प्रदेश के उद्योगपतियों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री ( फोर्टी ) अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने इस शांति समझौते पर खुशी जताई है, उनका कहना है कि 28 फरवरी से ही राजस्थान के आयातक और निर्यातक दोनों को ही भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि घरेलू बाजार में सरकार के बेहतर प्रबंधन से ज्यादा मुश्किल नहीं आई, फिर भी इस युद्ध के कारण पूरे वैश्विक बाजार में नकारात्मकता का माहौल था। अब इस समझौते से राजस्थान के उद्योग और व्यापार पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। फोर्टी के मुख्य सचिव गिरधारी खंडेलवाल का कहना है कि इस समझौते का पहला असर वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतों में गिरावट और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ेगा और जिसका सबको इंतजार है। भारत अपनी तेल आवश्यकता का बड़ा हिस्सा आयात करता है। युद्ध के दौरान कच...