संदेश

मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का विस्तार देने पर सहमति

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून : मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) का सपना सच होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से, उत्तराखण्ड, यूपी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच आरआरटीएस ट्रेन के मौजूदा नेटवर्क को मेरठ से ऋषिकेश तक विस्तार देने पर सहमति बन गई है। परियोजना की डीपीआर के लिए जल्द सर्वे होने जा रहा है। इसी वर्ष फरवरी माह में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। इस हाईस्पीड ट्रेन को मोदीपुरम से ऋषिकेश तक विस्तार देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयासरत रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर प्रस्ताव भी सौंपा था।  इस ट्रेन को मोदीपुरम से ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला तक विस्तार देने पर सहमति बन गई है। परियोजना को गति देने के लिए उत्तराखण्ड सरकार अपर सचिव रीना जोशी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर चुकी है, इसी तरह एनसीआरटीसी ने अपन...

IIRF 2026 में बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी भारत के शीर्ष निजी विश्वविद्यालयों में शामिल

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  भुवनेश्वर: बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) द्वारा प्रकाशित आईआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय पहचान प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार तथा समग्र विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ये रैंकिंग विभिन्न प्रमुख मानकों के आधार पर संस्थानों का मूल्यांकन करती हैं तथा विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, विधि एवं प्रबंधन संस्थानों सहित विभिन्न श्रेणियों में स्थान प्रदान करती हैं। वर्ष 2026 की नवीनतम रैंकिंग में बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी को “न्यू एज प्राइवेट यूनिवर्सिटी – ओवरऑल” श्रेणी में 71वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही विश्वविद्यालय ने राज्य स्तर पर तीसरा तथा जोन स्तर पर नौवाँ स्थान प्राप्त किया है, जो इसे भारत के अग्रणी निजी विश्वविद्यालयों में उभरती पहचान प्रदान करता है। विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है  बिरला स्कूल ऑफ लॉ (बीएसओएल) ने निजी विधि संस्थानों की श्रेणी में 49वाँ स्थान प्राप्त किया तथा राज्य स्तर ...

शिक्षण संस्थाएं बच्चों में नैतिकता और संस्कार निर्माण का कार्य करे : राज्यपाल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि शिक्षा ही ज्ञान का बड़ा आधार है। इसके जरिए भारत को विश्वभर में श्रेष्ठ बनाने के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के टेलेंट की दुनियाभर में मांग है। उन्होंने बच्चों की बौद्धिक क्षमता विशिष्ट क्षेत्रों में विकसित किए जाने पर जोर दिया। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान के आलोक में विकसित भारत के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं में बच्चों में नैतिकता, सहनशीलता और संस्कार निर्माण के लिए कार्य किए जाने की आवश्यकता जताई। राज्यपाल बागडे सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित "एजुकेशन समिट" में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा से विकास को सही मायने में गति दी जा सकती है। संवाद से सुसंवाद होता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां जो आविष्कार हुए, उनका श्रेय पश्चिम ने ले लिया। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे पहला विमान मुंबई के संस्कृत विद्वान शिवकर बापूजी तलपड़े ने उड़ाया परंतु श्रेय राइट बंधुओं को मिला। इसी तरह गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत भास्कराचार्य था, दु...

कीर्ति पाठक बनीं आम आदमी पार्टी राजस्थान की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा श्रीमती कीर्ति पाठक को राजस्थान प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल,राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस, सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज तथा केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कीर्ति पाठक के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी राजस्थान में एक मजबूत, जनहितैषी और प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनता के मुद्दों के प्रति समर्पण से पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि राजस्थान के कार्यकर्ता कीर्ति पाठक के नेतृत्व में संगठित होकर प्रदेश के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। आम आदमी पार्टी राजस्थान में एक सशक्त औ...

इंडिया स्टोनमार्ट 2028 : हमारा लक्ष्य राजस्थान को औद्योगिक हब बनाना और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना : कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। इंडिया स्टोनेमार्ट 2028 के आयोजन के लिए राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (रीको), सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (सिडोस) और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू हस्ताक्षर किया गया। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के विश्नोई, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, रीको एमडी सुरेश ओला, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, इंडिया स्टोन मार्ट के संयोजक नटवर अजमेरा तथा सिडोस के उपाध्यक्ष दीपक अजमेरा सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति मौजूद रहे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान को औद्योगिक हब बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि इंडिया स्टोन मार्ट 2026 सर्वश्रेष्ठ आयोजनों में से एक है। वर्ष 2028 के आयोजन को इससे भी भव्य रूप में आयोजित किया जाए। अभी से...

50वां राष्ट्रीय नागरी लिपि अधिवेशन बेंगलुरु में होगा आयोजित

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली, नागरी लिपि के प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण व संवर्धन करने वाली प्रतिनिधि संस्था के नागरी लिपि परिषद्, नई दिल्ली और बेंगलूरु की हिंदी अकादमी, बेंगलूरु के साथ मिलकर 50 वां राष्ट्रीय नागरी लिपि अधिवेशन आगामी 21 जून को कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु स्थित जैन विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।  यह जानकारी नागरी लिपि परिषद के महामंत्री डॉ हरिसिंह ने कहा कि इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य नागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन और प्रचार-प्रसार तथा समकालीन चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। डॉ पाल ने कहा कि इस राष्ट्रीय नागरी लिपि संगोष्ठी में शोधपत्र वाचन, नागरी लिपि विमर्श, नागरी सम्मान अर्पण तथा पुस्तक लोकार्पण जैसे आयोजन होंगे। इस अवसर पर नेशनल बुक ट्रस्ट,की ओर से कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित श्रेष्ठ पुस्तकों की पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इसमें नागरी लिपि परिषद् द्वारा प्रकाशित विभिन्न भाषा प्रवेशिकाएं और स्मारिकाएं भी प्रदर्शित की जाएंगी। नागरी लिपि परिषद अपने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करेगी एवं बेंगलूरु हिंदी अकादमी हिंदी ...

लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की फंडिंग

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलंबो, श्रीलंका : लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और उससे ठीक पहले लीग को बड़ा वित्तीय बढ़ावा मिला है। एलपीएल के प्रमोटर इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप एफज़ेड, एलएलसी (आईपीजी) को अमेरिका स्थित एक लिस्टेड कंपनी से मल्टी-मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त हुई है। आईपीजी ने फ्लैश स्पोर्ट्स एंड मीडिया इंक. (फ्लैश) के साथ अपना ऑल-स्टॉक विलय पूरा कर लिया है, जिसके तहत एलपीएल सहित उसके टी20 लीगों के व्यावसायिक अधिकारों का पोर्टफोलियो नैस्डैक-लिस्टेड प्लेटफॉर्म यूग्रो के साथ जुड़ गया है। यह कदम आईपीजी और उसके द्वारा संचालित लीगों के लिए एक उपलब्धि है, जिससे वे बड़े पैमाने पर विस्तार के लिए तैयार एक सार्वजनिक रूप से संचालित ढांचे का हिस्सा बन गए हैं। इस नई संस्थागत संरचना के समर्थन से आईपीजी अगले दो वर्षों में एलपीएल को और अधिक भव्य एवं बेहतर बनाने के लिए 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (20 मिलियन डॉलर) का निवेश करेगा। एलपीएल के लिए यह बदलाव अधिक संगठित और विकास-केंद्रित दौर की शुरुआत का संकेत है। हालांकि एलपीएल की इंटेलेक्चुअ प्रॉपर्टी का मालिका...