संदेश

जून 19, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंडोनेशिया व अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों का RCCI के साथ व्यापार व निवेश बढ़ाने पर चर्चा

चित्र
0 आशा पटेल 0 जयपुर । राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (RCCI) द्वारा चैम्बर कार्यालय में इंडोनेशिया दूतावास, नई दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंडोनेशिया दूतावास के युधो सासोंग्को कार्यवाहक राजदूत अहमद रामा आजी नसुशन एरविन मुहम्मद अकबर मंत्री परामर्शदाता योगा महादिर्का तृतीय सचिव ने RCCI सदस्यों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आगामी Trade Expo Indonesia 2026, जो 14 से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा, के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही भारत एवं इंडोनेशिया के मध्य व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने, निवेश की संभावनाओं, निर्यात अवसरों एवं विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर राजस्थान चैम्बर के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक एवं मजबूत संबंध रहे हैं। राजस्थान के उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए इंडोनेशिया के साथ नए व्यापारिक अवसरों की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे संवाद कार्यक्रम दोनों देशों के उद्यमियों को एक-दूसरे के बाजार, उत्प...

आप पार्टी की नई प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक का जयपुर में हुआ भव्य स्वागत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक का जयपुर में प्रथम आगमन, मोती डूंगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत हुआ । आम आदमी पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक के जयपुर में प्रथम आगमन पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों द्वारा भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने प्रथम कार्यक्रम के अंतर्गत कीर्ति पाठक ने जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राजस्थान की खुशहाली, समृद्धि एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की कामना की। इसके पश्चात पार्टी कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का शुभारंभ आम आदमी पार्टी राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि कीर्ति पाठक आम आदमी पार्टी की स्थापना काल से ही एक समर्पित स्वयंसेवक के रूप में पार्टी से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।  पार्टी द्वारा लड़े गए विभिन्न चुनावों में ...

एक्सिस बैंक और बिट्स पिलानी हैदराबाद में स्थापित करेंगे 100 करोड़ का इनोवेशन पार्क

चित्र
० आशा पटेल ०    मुंबई |  एक्सिस बैंक ने ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस’ बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत बिट्स पिलानी के हैदराबाद परिसर में एक्सिस बैंक–बिट्स इंडस्ट्री रिसर्च, टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन पार्क की स्थापना की जाएगी। 100 करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट सामाजिक ग्रांट के साथ यह साझेदारी भारत के डीप-टेक और ट्रांसलेशनल रिसर्च इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है| जीवन विज्ञान, बायोफार्मा, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा उपकरणों पर केंद्रित यह प्रस्तावित पार्क भारत के नवाचार तंत्र को मजबूत करने के लिए एक समर्पित मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका लक्ष्य ऐसी किफायती स्वास्थ्य सेवाओं और तकनीकों को बढ़ावा देना है, जिनसे व्यापक जनसमुदाय को लाभ मिल सके। हैदराबाद में स्थापित होने वाला यह पार्क तेलंगाना के तेजी से विकसित हो रहे लाइफ साइंसेज कॉरिडोर के केंद्र में स्थित होगा, जिसकी पहचान जीनोम वैली के रूप में है। इस इकोसिस्टम में अकादमिक नेतृत्व वाले बायोफार्मा और डीप-टेक अनुसंधान को शामिल कर यह ...

शारीरिक अक्षमता और बीमार पड़े बुजुर्गों के लिए होगा सदभावना वृद्धाश्रम

चित्र
० इम्तियाज़ अहमद ०  नई दिल्ली : वृद्धाश्रम सिर्फ़ भारतीय संस्कृति ही नहीं, बल्कि आज की ज़रूरत भी है। बदकिस्मती से जैसे-जैसे जॉइंट फैमिली सिस्ट्म टूट रही है, बहुत से लोग बेसहारा होते जा रहे हैं। पिछले दस सालों से राजकोट में "विनुभाई बचुभाई नागरेचा परिसर" सदभावना वृद्धाश्रम चल रहा है। इस वृद्धाश्रम में, जाति या धर्म के भेदभाव के बिना, ज़रूरतमंद बुजुर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार रखा जाता है, वहीं नागरिक सभी सुविधाएँ मुफ़्त दी जाती हैं।  सदभावना फाउंडेशन के अध्यक्ष, संस्थापक विजय डोबरिया उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य के लिए 'ग्रीनमैन' की उपाधि से नवाजा गया हैं। संस्थान के अध्यक्ष विजय डोबरिया ने बताया कि शारीरिक अक्षमत और बीमार पड़े बुजुर्गों के लिए हम एक आधुनिक मल्टीस्टोरी शेल्टर होम बना रहें हैं,हमें वृद्धो की ज़रूरत है। वृद्धाश्रम सिर्फ़ भारतीय संस्कृति ही नहीं, बल्कि आज के कलियुग की ज़रूरत भी है। बदकिस्मती से जैसे-जैसे जॉइंट फैमिली सिस्ट्म टूट रहा है, बहुत से लोग बेसहारा होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दस सालों से राजकोट में "विनुभाई बच...