लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की फंडिंग

० संवाददाता द्वारा ० 
कोलंबो, श्रीलंका : लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और उससे ठीक पहले लीग को बड़ा वित्तीय बढ़ावा मिला है। एलपीएल के प्रमोटर इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप एफज़ेड, एलएलसी (आईपीजी) को अमेरिका स्थित एक लिस्टेड कंपनी से मल्टी-मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त हुई है।
आईपीजी ने फ्लैश स्पोर्ट्स एंड मीडिया इंक. (फ्लैश) के साथ अपना ऑल-स्टॉक विलय पूरा कर लिया है, जिसके तहत एलपीएल सहित उसके टी20 लीगों के व्यावसायिक अधिकारों का पोर्टफोलियो नैस्डैक-लिस्टेड प्लेटफॉर्म यूग्रो के साथ जुड़ गया है।

यह कदम आईपीजी और उसके द्वारा संचालित लीगों के लिए एक उपलब्धि है, जिससे वे बड़े पैमाने पर विस्तार के लिए तैयार एक सार्वजनिक रूप से संचालित ढांचे का हिस्सा बन गए हैं। इस नई संस्थागत संरचना के समर्थन से आईपीजी अगले दो वर्षों में एलपीएल को और अधिक भव्य एवं बेहतर बनाने के लिए 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (20 मिलियन डॉलर) का निवेश करेगा।

एलपीएल के लिए यह बदलाव अधिक संगठित और विकास-केंद्रित दौर की शुरुआत का संकेत है। हालांकि एलपीएल की इंटेलेक्चुअ प्रॉपर्टी का मालिकाना हक श्रीलंका क्रिकेट के पास रहेगा, लेकिन आईपीजी के पास लीग के विशेष व्यावसायिक और मीडिया अधिकार बने रहेंगे। अब इन्हें संस्थागत पूंजी, बेहतर प्रशासनिक मानकों और दीर्घकालिक विस्तार योजनाओं का समर्थन भी प्राप्त होगा।

आईपीजी ग्लोबल के संस्थापक और अध्यक्ष अनिल मोहन ने कहा, “इस नए विकास का सबसे बड़ा लाभ एलपीएल को मिलेगा। सार्वजनिक रूप से संचालित संरचना में शामिल होने से लीग का जिम्मेदारीपूर्वक विस्तार करने की हमारी क्षमता मजबूत हुई है। अधिक पारदर्शिता, पूंजी तक पहुंच और बेहतर प्रशासनिक मानकों के साथ हम फ्रेंचाइजी मूल्य बढ़ाने के लिए बेहतर स्थिति में हैं, जबकि दीर्घकालिक व्यावसायिक अनुशासन भी बनाए रखेंगे।

एलपीएल के अलावा, आईपीजी ग्रुप के पास मलेशिया और जिम्बाब्वे की टी20 लीगों के विकास के लिए दीर्घकालिक विशेष समझौते भी हैं। आईपीजी और उसके निवेशकों ने इन नई लीगों में भी विस्तार की योजना बनाई है, जिससे तेजी से मल्टी मार्केट क्रिकेट इंडस्ट्री में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी।
कंपनी का उद्देश्य अलग-अलग टूर्नामेंटों को विकसित कर दक्षिण एशिया और अन्य उभरते क्षेत्रों में फैले एक मल्टी मार्केट क्रिकेट इंडस्ट्री में बदलना है।

फ्लैश स्पोर्ट्स एंड मीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रैडली नैट्रास ने कहा “हमें विश्वास है कि यह साझेदारी हमें एक साथ कई क्रिकेट अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से काम करने की क्षमता देगी। केंद्रीकृत व्यावसायिक नियंत्रण और फ्रेंचाइजी हितों के बेहतर समन्वय के साथ हम प्रायोजकों की गहरी भागीदारी, मजबूत प्रसारण साझेदारियां और प्रशंसकों की अधिक सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

फ्लैश स्पोर्ट्स एंड मीडिया के मुख्य वित्तीय अधिकारी एरिक शर्ब ने कहा, “सार्वजनिक बाजार की संरचना हमें लीग के बुनियादी ढांचे में चरणबद्ध तरीके से पूंजी निवेश करने की सुविधा देती है, साथ ही निवेश पर रिटर्न (आरओआई) के प्रति अनुशासन भी बनाए रखती है। हमारा फोकस दीर्घकालिक व्यावसायिक विकास को मजबूत करने और पूरे पोर्टफोलियो में नियमित आय के स्रोत विकसित करने पर रहेगा।

कंपनी का लक्ष्य व्यावसायिक लाभ अर्जित करने के लिए एक संयुक्त प्लेटफॉर्म तैयार करना है। आईपीजी ने घोषणा की है कि उसका ध्यान दीर्घकालिक परिसंपत्ति मूल्य वृद्धि, विभिन्न लीगों की प्रायोजन आय को केंद्रीकृत करने, ब्रॉडकास्टिंग प्रोडक्शन को 4k मानकों तक अपडेट करने और स्थायी व अनुमानित रेवेन्यू सोर्स विकसित करने पर रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार