कीर्ति पाठक बनीं आम आदमी पार्टी राजस्थान की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

० आशा पटेल ० 
जयपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा श्रीमती कीर्ति पाठक को राजस्थान प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल,राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस, सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज तथा केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास और दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कीर्ति पाठक के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी राजस्थान में एक मजबूत, जनहितैषी और प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनता के मुद्दों के प्रति समर्पण से पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।

सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि राजस्थान के कार्यकर्ता कीर्ति पाठक के नेतृत्व में संगठित होकर प्रदेश के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। आम आदमी पार्टी राजस्थान में एक सशक्त और सकारात्मक राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगी।

मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि कीर्ति पाठक का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन जन आंदोलनों से जुड़ा रहा है। उन्होंने अन्ना आंदोलन से सक्रिय रूप से अपनी सार्वजनिक यात्रा की शुरुआत की और तब से आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी ने समय-समय पर उनकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने प्रदेश स्तर पर फ्रंट विंग की जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष तथा प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है।

 जिला स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके लंबे अनुभव, समर्पण, संघर्षशील नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए अब पार्टी ने उन्हें राजस्थान का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार