संदेश

जून 18, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वेलस्पन के संस्थापक बी.के.गोयनका भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के 14वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०   मंडी : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी, जो देश के अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक है, 20 जून को अपना 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। यह समारोह स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विद्यावाचस्पति (पीएचडी) कार्यक्रमों के 643 विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव होगा। यह आयोजन विद्यार्थियों की शैक्षणिक सफलताओं का सम्मान करते हुए शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करेगा। इस दीक्षांत समारोह में वेलस्पन वर्ल्ड के संस्थापक बी. के. गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। समारोह में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटी तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कंवलजीत सिंह ढिल्लों, परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM), उत्तम युद्ध सेवा पदक (UYSM), युद्ध सेवा पदक (YSM), विश...

जियोफाइनेंस ऐप पर अब अतिरिक्त बैलेंस का निवेश होगा आसान,ग्राहक ₹5,000 से ₹1.50 लाख तक की सीमा तय कर सकेंगे

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : जियोफाइनेंस ऐप पर अब ग्राहक अपने खाते में रखी अतिरिक्त रकम को आसानी से निवेश में लगा सकेंगे। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने जियो पेमेंट्स बैंक के ‘Savings Pro’ फीचर में जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड को जोड़ा है। इस सुविधा का लाभ जियो पेमेंट्स बैंक के सेविंग्स और सैलरी अकाउंट ग्राहक उठा सकेंगे। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और दुनिया की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल ब्लैकरॉक का ज्वाइंट वेंचर है। Savings Pro को सेविंग्स और निवेश को एक साथ जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फीचर के तहत ग्राहक अपने बैंक खाते में एक तय सीमा से ऊपर पड़े अतिरिक्त बैलेंस को ओवरनाइट म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे। इसका मकसद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा के साथ निवेश तक आसान पहुंच देना है। ग्राहक इस सुविधा में ऑटो-इन्वेस्ट विकल्प चुन सकते हैं। इसमें तय सीमा से ऊपर की रकम रोजाना अपने-आप निवेश हो जाएगी। इसके अलावा वन-टाइम इंवेस्टमेंट का विकल्प भी मिलेगा, जिसके जरिए ग्राहक तुरंत निवेश कर सकेंगे। ग्राहक ₹5,000 से ₹1,50,000 के बीच अपनी...

दिल्ली में गढ़वाली फिल्म ‘सुपन्यू’ का फर्स्ट लुक और पोस्टर लॉन्च

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। ट्विंकल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म ‘सुपन्यू’ का फर्स्ट लुक और पोस्टर दक्षिणी दिल्ली स्थित वसंत कुंज के सिल्वन शेफ फार्महाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान लॉन्च किया गया। उत्तराखंड की संस्कृति, समाज और संवेदनाओं को दर्शाती इस फिल्म के पोस्टर और फर्स्ट लुक को उपस्थित दर्शकों एवं फिल्म प्रेमियों ने खूब सराहा। फिल्म के मुख्य निर्माता कौशल मणि ढोंढियाल हैं, जबकि सह-निर्मात्री पुष्पा ढोंढियाल हैं। उत्तराखंड फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार अजय सिंह बिष्ट, जो अब तक लगभग 19 फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं, इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता होने के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका में भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुप्रसिद्ध निर्देशक देवू रावत ने किया है, जबकि राजेंद्र नेगी सहायक निर्देशक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। फिल्म का शानदार छायांकन मनोज सती ने किया है, जिन्होंने उत्तराखंड की खूबसूरती और कहानी की भावनाओं को कैमरे में प्रभावशाली ढंग से कैद किया है। निर्माता कौशल मणि ढोंढियाल ने बताया कि फिल्म को उत्कृष्ट बनाने के लिए पूरी टीम ने कड़ी...

मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का विस्तार देने पर सहमति

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून : मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) का सपना सच होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से, उत्तराखण्ड, यूपी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच आरआरटीएस ट्रेन के मौजूदा नेटवर्क को मेरठ से ऋषिकेश तक विस्तार देने पर सहमति बन गई है। परियोजना की डीपीआर के लिए जल्द सर्वे होने जा रहा है। इसी वर्ष फरवरी माह में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। इस हाईस्पीड ट्रेन को मोदीपुरम से ऋषिकेश तक विस्तार देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयासरत रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर प्रस्ताव भी सौंपा था।  इस ट्रेन को मोदीपुरम से ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला तक विस्तार देने पर सहमति बन गई है। परियोजना को गति देने के लिए उत्तराखण्ड सरकार अपर सचिव रीना जोशी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर चुकी है, इसी तरह एनसीआरटीसी ने अपन...