संदेश

इंडिया स्टोनमार्ट 2028 : हमारा लक्ष्य राजस्थान को औद्योगिक हब बनाना और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना : कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। इंडिया स्टोनेमार्ट 2028 के आयोजन के लिए राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (रीको), सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (सिडोस) और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू हस्ताक्षर किया गया। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के विश्नोई, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, रीको एमडी सुरेश ओला, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, इंडिया स्टोन मार्ट के संयोजक नटवर अजमेरा तथा सिडोस के उपाध्यक्ष दीपक अजमेरा सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति मौजूद रहे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान को औद्योगिक हब बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि इंडिया स्टोन मार्ट 2026 सर्वश्रेष्ठ आयोजनों में से एक है। वर्ष 2028 के आयोजन को इससे भी भव्य रूप में आयोजित किया जाए। अभी से...

50वां राष्ट्रीय नागरी लिपि अधिवेशन बेंगलुरु में होगा आयोजित

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली, नागरी लिपि के प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण व संवर्धन करने वाली प्रतिनिधि संस्था के नागरी लिपि परिषद्, नई दिल्ली और बेंगलूरु की हिंदी अकादमी, बेंगलूरु के साथ मिलकर 50 वां राष्ट्रीय नागरी लिपि अधिवेशन आगामी 21 जून को कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु स्थित जैन विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।  यह जानकारी नागरी लिपि परिषद के महामंत्री डॉ हरिसिंह ने कहा कि इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य नागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन और प्रचार-प्रसार तथा समकालीन चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। डॉ पाल ने कहा कि इस राष्ट्रीय नागरी लिपि संगोष्ठी में शोधपत्र वाचन, नागरी लिपि विमर्श, नागरी सम्मान अर्पण तथा पुस्तक लोकार्पण जैसे आयोजन होंगे। इस अवसर पर नेशनल बुक ट्रस्ट,की ओर से कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित श्रेष्ठ पुस्तकों की पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इसमें नागरी लिपि परिषद् द्वारा प्रकाशित विभिन्न भाषा प्रवेशिकाएं और स्मारिकाएं भी प्रदर्शित की जाएंगी। नागरी लिपि परिषद अपने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करेगी एवं बेंगलूरु हिंदी अकादमी हिंदी ...

लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की फंडिंग

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलंबो, श्रीलंका : लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और उससे ठीक पहले लीग को बड़ा वित्तीय बढ़ावा मिला है। एलपीएल के प्रमोटर इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप एफज़ेड, एलएलसी (आईपीजी) को अमेरिका स्थित एक लिस्टेड कंपनी से मल्टी-मिलियन डॉलर की फंडिंग प्राप्त हुई है। आईपीजी ने फ्लैश स्पोर्ट्स एंड मीडिया इंक. (फ्लैश) के साथ अपना ऑल-स्टॉक विलय पूरा कर लिया है, जिसके तहत एलपीएल सहित उसके टी20 लीगों के व्यावसायिक अधिकारों का पोर्टफोलियो नैस्डैक-लिस्टेड प्लेटफॉर्म यूग्रो के साथ जुड़ गया है। यह कदम आईपीजी और उसके द्वारा संचालित लीगों के लिए एक उपलब्धि है, जिससे वे बड़े पैमाने पर विस्तार के लिए तैयार एक सार्वजनिक रूप से संचालित ढांचे का हिस्सा बन गए हैं। इस नई संस्थागत संरचना के समर्थन से आईपीजी अगले दो वर्षों में एलपीएल को और अधिक भव्य एवं बेहतर बनाने के लिए 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (20 मिलियन डॉलर) का निवेश करेगा। एलपीएल के लिए यह बदलाव अधिक संगठित और विकास-केंद्रित दौर की शुरुआत का संकेत है। हालांकि एलपीएल की इंटेलेक्चुअ प्रॉपर्टी का मालिका...

प्रदेश भर के "कॉकरोच", युवाओं, बेरोजगारो ने बुलंद की आवाज ; अभिजीत दीपके बोले आंदोलन जारी रहेगा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा, बेरोजगार, विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित इस प्रदर्शन में शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, युवाओं के साथ हो रहे अन्याय तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम में पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके, स्वतंत्रता सेनानी पं रामकिशन के पुत्र पूर्व पत्रकार संजय, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, मीडिया इंचार्ज अभिषेक जैन बिट्टू, प्रदर्शन संयोजक दीपक बालियान, रेखा शर्मा, रोशन मुंडोतिया, गीगराज जोड़ली, बेरोजगारों के नेता इरा बॉस, संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  अभिजीत दीपके ने कहा कि देश और प्रदेश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है तथा सरकारों को शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के प्रति गंभीरता ...

पश्चिम एशिया में युद्ध विराम पर जयपुर में फोर्टी ने जताई खुशी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक बाजार को अब नकारात्मकता से मिलेगी मुक्‍ति, और प्रदेश के आयात- निर्यात को फिर से मिलेगी गति । ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध विराम का समझौता होने से देश के साथ प्रदेश के उद्योगपतियों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री ( फोर्टी ) अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल ने इस शांति समझौते पर खुशी जताई है, उनका कहना है कि 28 फरवरी से ही राजस्थान के आयातक और निर्यातक दोनों को ही भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि घरेलू बाजार में सरकार के बेहतर प्रबंधन से ज्‍यादा मुश्किल नहीं आई, फिर भी इस युद्ध के कारण पूरे वैश्विक बाजार में नकारात्मकता का माहौल था। अब इस समझौते से राजस्थान के उद्योग और व्यापार पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। फोर्टी के मुख्य सचिव गिरधारी खंडेलवाल का कहना है कि इस समझौते का पहला असर वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतों में गिरावट और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ेगा और जिसका सबको इंतजार है। भारत अपनी तेल आवश्यकता का बड़ा हिस्सा आयात करता है। युद्ध के दौरान कच...

अपोलो टायर्स ने वीमेन इन ब्लू के सफर और संकल्प का किया सम्मान

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  नयी दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के प्रायोजक अपोलो टायर्स ने अपने अभियान ‘हर सफर में दम है’ की प्रेरणादायक एक नया अध्याय प्रस्तुत किया है, जो वीमेन इन ब्लू की यात्राओं पर प्रकाश डालता है। यह अभियान खिलाड़ियों के कठिन और अक्सर अनदेखे रह जाने वाले सफर का सम्मान करने की उसी भावना को आगे बढ़ाता है, जिसे एक भावनात्मक और सिनेमाई दृष्टि से प्रभावशाली फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।  यह फिल्म राष्ट्रीय क्रिकेट सितारों हरमनप्रीत, स्मृति, जेमिमा, शैफाली और रेणुका के उन चुनौतीपूर्ण और कई बार अकेलेपन से भरे रास्तों को बेहद करीब से दिखाती है, जिन्हें उन्होंने वैश्विक पहचान हासिल करने से पहले तय किया। फिल्म में एक ओरिजिनल साउंडट्रैक है, जो उनके व्यक्तिगत संघर्षों और अंतिम सफलता की भावनात्मक गहराई को दर्शाता है। यह फिल्म इन चैंपियनों के शुरुआती वर्षों की कहानी को सामने लाती है और उन विशिष्ट चुनौतियों तथा अटूट जज़्बे को रेखांकित करती है, जिन्होंने उनकी सफलता की नींव रखी। लड़कों की क्रिकेट अकादमी में प्रवेश पाने के लिए युवा शैफाली द्वारा अपने बाल छोटे ...

‘मॉर्निंग ऑफ भक्ति’ कोलकाता के प्रिंसेप घाट पर भक्ति सुरों की गूंज

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : कोलकाता में आस्था, भक्ति और संस्कृति का उत्सव देखने को मिला। इस्कॉन कोलकाता के प्रिंसेप घाट भक्ति वृक्ष (बलदेव ग्रुप) द्वारा आयोजित तथा रूपा के सहयोग से ‘मॉर्निंग ऑफ भक्ति – ए डे ऑफ डिवोशन, कीर्तन एंड कृपा’ ने भक्तों, आध्यात्मिक मार्गदर्शकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक आध्यात्मिक रूप से समृद्ध एवं प्रेरणादायक सुबह के लिए एकत्र किया। इस कार्यक्रम में जप, हरिनाम संकीर्तन, भगवद्गीता पर प्रेरक चर्चा, भक्तिमय संगीत, वृंदा गार्डन के भक्तों एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, दीपदान तथा गंगा आरती जैसे आध्यात्मिक आयोजन शामिल थे। इन गतिविधियों ने पूरे वातावरण को भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और आनंद का अनुभव प्राप्त हुआ। इस उत्सव का एक आकर्षण गंगा नदी में नाव पर आयोजित हरिनाम संकीर्तन रहा, जिसने भारत की समृद्ध भक्ति परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। गंगा की पावन धारा के मध्य गूंजते भक्ति-गीतों और कीर्तन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को एक अनूठा एवं अविस्मरणीय आध्य...