संदेश

रथ यात्रा महोत्सव 2026 : श्रीजगन्नाथ की 59वीं रथ यात्रा 16 जुलाई को आयोजित होगी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की 59वीं रथ यात्रा 16 जुलाई को आयोजित होगी, श्री जगन्नाथ मंदिर, त्यागराज नगर, नई दिल्ली में मनाया जाएगा। यह जानकारी मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस सम्मेलन के दौरान दी गई। मंदिर की एक दशक से अधिक पुरानी परंपरा के अनुसार, 17 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा  इस वर्ष के रथ यात्रा उत्सव का प्रमुख आकर्षण तीन पृथक रथों—नंदीघोष, तलध्वज एवं देवदलन—का शुभारंभ है, जो महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, महाप्रभु श्रीबलभद्र तथा देवी सुभद्रा के लिए समर्पित होंगे। यह व्यवस्था पुरी की परंपरा के अनुरूप होगी तथा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पहली बार इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त होगा। महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता के संदेश को प्रोत्साहित करने हेतु देवी सुभद्रा के देवदलन रथ को केवल महिला श्रद्धालुओं द्वारा खींचा जाएगा। यह अनूठी पहल इस वर्ष के उत्सव का विशेष आकर्षण होगी। रथ यात्रा के दिन, 16 जुलाई को पारंपरिक ‘पाहंडी बीजे’ अनुष्ठान के माध्यम से भगवानों को गर्भगृह से बाहर लाया...

WOW TV OTT पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ "घणा नंबरदार"

चित्र
0  संत कुमार गोस्वामी 0 Munbai : धैवत रिकॉर्ड्स एंड प्रोडक्शन्स के निर्माता एवं सीईओ अंशुमान प्रताप सिंह तथा संस्थान के महाप्रबंधक नीरज सिंह राघव के मार्गदर्शन में निर्मित वेब सीरीज़ "घणा नंबरदार" का WOW TV OTT पर शुभारंभ हो चुका है। श्रृंखला का निर्देशन मनीष श्रीवास्तव ने किया है। मुख्य भूमिकाओं में लवलेश खनेजा, चार्वी भारद्वाज एवं आकृति पांडेय नज़र आएंगे। मनोरंजन से भरपूर यह सीरीज़ अब WOW TV OTT पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है।  अंशुमान प्रताप सिंह एवं नीरज सिंह राघव के नेतृत्व में धैवत रिकॉर्ड्स एंड प्रोडक्शन्स पूर्व में भी टेलीविजन, फिल्म एवं विज्ञापन जगत के लिए अनेक सफल परियोजनाओं का निर्माण कर चुका है तथा मनोरंजन उद्योग में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।

ब्रह्माकुमारीज़ विश्वभर में 140 देशों के छह हजार सेवा केंद्रों पर मनाएगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबू रोड, राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा 21 जून को पूरे विश्वभर में एक साथ व्यापक स्तर पर 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन मुख्यालय शांतिवन में होगा। देश-विदेश में स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्रों पर योग दिवस मनाने को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की गई हैं। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा पिछले 90 वर्ष से राजयोग मेडिटेशन का संदेश जन-जन को दिया जा रहा है। संस्थान की मुख्य शिक्षा का आधार ही राजयोग ध्यान है। नारी शक्ति का विश्व का सबसे बड़ा और विशाल संगठन ब्रह्माकुमारीज़ का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय सिरोही जिले में है। 5 मई 1950 को संस्थापक ब्रह्मा बाबा 350 भाई-बहनों को लेकर पहली बार माउंट आबू पहुंचे थे। जहां ब्रज कोठी से इस संगठन की शुुरुआत की गई। वर्ष 1937 में स्थापना से लेकर आज तक संस्थान विश्वभर में राजयोग ध्यान का प्रचार-प्रसार कर रही है। वर्तमान में विश्व के 140 देशों में छह हजार से अधिक सेवाकेंद्रों के माध्यम से लोगों को यह शिक्षा दी जा रही है। 50 हजार ब्रह्माकुमारी बहनें समर्पित रूप से सेवाएं दे रही हैं। वहीं 25 लाख से अधिक लोग नियमित रूप...

उत्तर 24 परगना की महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने की दिशा में फ्लिपकार्ट की पहल

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता,बनगांव, उत्तर 24 परगना : ग्रामीण महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें डिजिटल बाज़ार से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), पॉलिसी वॉच इंडिया फाउंडेशन और फ्लिपकार्ट ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक पहल की शुरुआत की है। इस साझेदारी के तहत स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को फ्लिपकार्ट के ऑनलाइन बाजार में प्रदर्शित और विक्रय के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए बनगांव में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें महिला उद्यमियों को ऑनलाइन व्यापार, डिजिटल विपणन, उत्पाद सूचीकरण तथा ई-कॉमर्स से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बागदह की विधायक सोमा ठाकुर, फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य देश की तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाना है। इस...

मुकेश अंबानी बोले, ईशा,आकाश और अनंत अलग-अलग कारोबारों का नेतृत्व करते हुए रिलायंस इकोसिस्टम के लिए काम कर रहे हैं

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में नेतृत्व का अगला ढांचा अब साफ आकार लेता दिख रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 49वीं वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डी. अंबानी ने कहा कि कंपनी में दैनिक प्रबंधन का पीढ़ीगत हस्तांतरण लगभग पूरा हो चुका है। मुकेश अंबानी ने कहा कि ईशा, आकाश और अनंत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि ईशा कंज्यूमर बिजनेस का नेतृत्व कर रही हैं, आकाश टेक्नोलॉजी बिजनेस को लीड कर रहे हैं और अनंत एनर्जी बिजनेस की कमान संभाल रहे हैं। मुकेश अंबानी ने कहा, “ईशा, आकाश और अनंत अलग-अलग बिजनेस वर्टिकल्स का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन वे रिलायंस इकोसिस्टम के समग्र विकास के लिए, साथ काम कर रहे हैं। वे तीन शरीर, एक आत्मा हैं। उनकी आत्मा रिलायंस है। एक अकेली, अविभाज्य रिलायंस, आज भी और हमेशा। यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि रिलायंस में उत्तराधिकार का प्रश्न लंबे समय से निवेशकों, बाजार और उद्योग जगत की नजर में रहा है। एजीएम में मुकेश अंबानी ने इसे केवल परिवार के नेतृत्व परिव...

रिलायंस की ग्रोथ अगले पांच साल में दोगुना होगा एबिटा - मुकेश अंबानी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अगले पांच वर्षों के लिए ग्रोथ और वैल्यू क्रिएशन का नया रोडमैप सामने रखा है। कंपनी की 49वीं वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डी. अंबानी ने कहा कि रिलायंस अपने अगले ग्रोथ चरण की दहलीज पर खड़ी है और आने वाले वर्षों में कंपनी की ग्रोथ को कई नए और मजबूत बिजनेस इंजन आगे बढ़ाएंगे। मुकेश अंबानी ने कहा “पिछले पांच वर्षों में हमने अपना एबिटा दोगुना किया है। भविष्य की ओर देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि अगले पांच वर्षों में हम अपने कंसॉलिडेटेड एबिटा को दोगुना, बल्कि उससे भी अधिक करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस पूरे अमृत काल में भारत के प्रमुख वेल्थ क्रिएटर्स में शामिल रहेगी। मुकेश अंबानी के अनुसार, कंपनी की नींव तैयार है, प्लेटफॉर्म बन चुके हैं, क्षमताएं जुटा ली गई हैं और ग्रोथ के अवसर पहले से कहीं अधिक बड़े हैं। एजीएम में मुकेश अंबानी ने कहा कि इस वर्ष वैल्यू क्रिएशन का सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर जियो का आने वाला आईपीओ है। उन्होंने शेयरधारकों को आश्वस्त किया कि यह रिलायंस शेयरधारकों के लिए ...

CM भजनलाल शर्मा ने जयपुर को 29 और भीलवाड़ा को 18 ई बसों की दी सौगात

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री ई बस सेवा के तहत अमर जवान ज्योति से जेसीटीएसएल की 29 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भीलवाड़ा में भी 18 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन बसों के संचालन से स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी परिवहन में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने अगस्त 2023 में पीएम ई-बस सेवा योजना प्रारम्भ की। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के डिपो निर्माण, इलेक्ट्रिक वर्क और संचालन में राज्‍य सरकार को सहायता दी जा रही है। इसके तहत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहरों में प्रदूषण को कम करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना में राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर तथा अजमेर का चयन हुआ है। केन्द्र सरकार द्वारा इन 8 जिलों के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त भी 475 ई बसें स्वीकृत हुई हैं। इस प्रकार राजस्‍थान को कुल 1150 ई बसें मिलेंगी। ...