उत्तर 24 परगना की महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने की दिशा में फ्लिपकार्ट की पहल

० संवाददाता द्वारा ० 
कोलकाता,बनगांव, उत्तर 24 परगना : ग्रामीण महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें डिजिटल बाज़ार से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), पॉलिसी वॉच इंडिया फाउंडेशन और फ्लिपकार्ट ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक पहल की शुरुआत की है। इस साझेदारी के तहत स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को फ्लिपकार्ट के ऑनलाइन बाजार में प्रदर्शित और विक्रय के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए बनगांव में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें महिला उद्यमियों को ऑनलाइन व्यापार, डिजिटल विपणन, उत्पाद सूचीकरण तथा ई-कॉमर्स से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बागदह की विधायक सोमा ठाकुर, फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य देश की तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाना है। इसका अर्थ है कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं सम्मानजनक आय अर्जित करते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। यह प्रशिक्षण शिविर और कार्यशाला उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि उत्तर 24 परगना की महिलाओं में प्रतिभा और कौशल की कोई कमी नहीं है। उनके द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, बुनी हुई साड़ियाँ और जैविक उत्पाद उत्कृष्ट गुणवत्ता के होते हैं, किन्तु सीमित बाज़ार और बिचौलियों के कारण उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। अब ई-कॉमर्स मंच के माध्यम से वे सीधे ग्राहकों तक पहुँच सकेंगी और अपने उत्पादों के लिए बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगी।

कार्यशाला के दौरान फ्लिपकार्ट की टीम ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ऑनलाइन विक्रेता बनने की प्रक्रिया, उत्पाद प्रबंधन, पैकेजिंग, वितरण व्यवस्था और ग्राहक सेवा जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस पहल को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। 

यह पहल ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ने, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा ‘लखपति दीदी’ अभियान को गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास