प्राणायाम और राजयोग से दिया तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश शांतिवन में हजारों लोगों ने किया योग
० संवाददाता द्वारा ० आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन के विशाल डायमंड हाल में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उमंग-उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें हजारों लोगों ने एक साथ योग कर तन-मन को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। वहीं ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विश्वभर के 140 देशों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में संस्थान के महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि जैसे कार को चलाने के लिए लाइसेंस दिया जाता है, वैसे ही इस शरीर को चलाने के लिए आत्मा जरूरी है। आत्मा में शक्ति और पावर राजयोग से मिलती है। राजयोग के अभ्यास से मन सकारात्मक होता है, बुद्धि दिव्य होती है और संस्कार श्रेष्ठ व महान बनते हैं। अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृृत्युंजय भाई ने कहा कि आज से 11 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत के योग का महत्व पूरी दुनिया को बताया था, तब से लेकर प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार हम सभी 12वां योग दिवस मना रहे हैं। योग को पूरी दुनिया में स्थापित करने, लोगों को महत्व बताने में प्रधानमंत्री का बहुत बड़ा योगदान है। हमारी ऋषि-मुनियों न...